पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हजरत सैय्यद लोटन शाह बाबा का उर्स आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फुलेरा | रेलवे अजमेरी गेट के पास स्थित हजरत लोटन शाह बाबा की मजारे शरीफ पर गुरुवार को सालाना उर्स मुबारक मेले का आयोजन हजरत सैय्यद लोटन शाह बाबा इंतेजामिया उर्स कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होगा। कमेटी के सदर अब्दुल लतीफ कुरैशी ने बताया कि गुरूवार को सैय्यद लोटन शाह बाबा की मजारे शरीफ पर सवेरे 7 बजे कुरानख्वानी होगी। इसके बाद सवेरे 10 से दोपहर 2 बजे तक व शाम 5 से 7 बजे तक कमेटी के तत्वावधान में लंगर-प्रसादी आयोजित होगी। दोपहर 2 बजे चादर शरीफ मदरसा नूरे अहमदिया बाजार से रवाना होकर शाम 4 बजे मजारे अकदम पर पहंुचेगी। रात 9 बजे नमाज इशा से महिफले कव्वाली-ए-समां व रसूखात कुल शरीफ के बाद समापन होगा।
खबरें और भी हैं...