- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Health Nutrition Information Given At Anganwadi
आंगनबाड़ी पर स्वास्थ्य पोषण की दी जानकारी
रावतभाटा. आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी देते आयुर्वेद चिकित्सक जगदीश पंचोली।
रावतभाटा। आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर 1 ईदगाह के पास स्टूडेंट्स, महिलाओं, पुरुषों को स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जानकारी आयुर्वेद चिकित्सक जगदीश पंचोली ने दी। उन्होंने कहा कि भूख लगने पर ही खाएं, न कि समय होने से, जो भी खाएं, मौसम व स्थान के अनुकुल हो, सब तरह का हो, न कि एक ही एक या विशेष तरह का हो। पोषण तत्व स्वत: ही प्राप्त हो जाएंगे। भोजन शुद्ध, सात्विक हो जो शांत व प्रसन्न मन खूब चबा, चबा कर खाएं।
उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए कालीमिर्च, दालचीनी, अदरक, हल्दी, धनिया, नींबू, नारियल पानी, लहसुन आदि खाते हैं तो दैनिक आहार में शामिल करें। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नसरीन खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।