पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Govindgarh News Rajasthan News Heap Of Stone And Dirt In Front Of Khetroli Office

उपतहसील कार्यालय खेजरोली के सामने पत्थर व गंदगी का ढेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत खेजरोली में मुंडरु रोड स्थित उपतहसील भवन जहां पर सरकारी गोचर भूमि की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नायब तहसीलदार नियमित बैठते है, भवन के ठीक सामने सड़क के दूसरी ओर पुराने मकानों व सड़कों के मलबे के ढेर पड़े है। इस प्रकार गोचर भूमि पर पत्थर, गंदगी आदि डालने से गोचर में विचरण करके घास खाकर अपना पेट भरने वाली गायों के सामने घास का संकट हो जाएगा। गंदगी के कारण इस भूमि पर घास उगना ही मुश्किल होगा, तो गए क्या खाएगी। थोड़ी सी भी वर्षा होती है, तो भी इस भूमि में घास उगती है। जिसे खाकर गायें पेट भरती है। गोचर भूमि पर पत्थर आदि गंदगी व मलबा डालने से बरसाती पानी का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है। अब बरसात के दिनों में आने वाला पानी भी जोहड़ में नहीं जा पाएगा। पटवारी का कहना है कि गोचर भूमि पर गंदगी करना गलत है। इसके लिए पंचायत प्रशासन से बात करके पत्थर गंदगी को हटवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...