- Hindi News
- National
- Chomu News Rajasthan News Holi Affection Meeting Ceremony Of Brahmin Society In Dadradham
दादरधाम में ब्राह्मण समाज का होली स्नेह मिलन समारोह
जालसू | ब्राह्मण समाज राजस्थान आमेर तहसील युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन समारोह दादर धाम में जिला प्रभारी अशोक आचार्य के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने की। कार्यक्रम में स्नेह मिलन के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पत्रकार एवं पदाधिकारी व गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक आमेर तहसील युवा अध्यक्ष कृष्ण भारद्वाज व महामंत्री अक्षय शर्मा ने आगंतुक अतिथि व पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। समारोह के बाद पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया।
श्री जुगल दरबार मेला समिति के शंकरलाल अध्यक्ष
बगरू | प्राचीन जुगल दरबार मंदिर परिसर में बुधवार को श्री जुगल दरबार मेला समिति की बैठक संयोजक विजय चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समिति के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान शंकर लाल छीपा (काका) को पुन: अध्यक्ष मनोनीत करते हुए कार्यकारिणी में संरक्षक राजकुमार नंदवाना, संयोजक विजय चौहान, कोषाध्यक्ष प्रभू नारायण पंडा, महामंत्री सतीश भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजित सिंह कुडी, उपाध्यक्ष रामगोपाल ठेकेदार, भैरूराम डागर, हरिनारायण पंडा, लालचंद पंडा व कैलाश चंद जांगिड़, प्रचार मंत्री गोपाल पंचौली, कमल कुमार जांगिड़, वीएस राठौड़, कार्यालय मंत्री नारायण दोसाया, कन्हैया लाल जांगिड़, मंत्री गोविंद नारायण टैलर व सदस्य के रूप में शांतिलाल जैन, कन्हैया लाल शर्मा, लालचंद लोकण्डा, कालूराम जांगिड़ व राजेश नामा को मनोनीत किया गया है।
कुमावत समाज की बैठक में एकता पर जोर
कालाडेरा | कस्बे के कुमावत बाढ़ स्थित शिव मंदिर में कुमावत समाज की बैठक समाज अध्यक्ष हनुमान सहाय चुंदवाल की अध्यक्षता में हुई।मुख्य अतिथि चौमू पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने कहा कि कुमावत समाज को संगठित रहने की आवश्यकता है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाज अध्यक्ष हनुमान सहाय चुंदवाल ने कहा कि पूर्व विधायक सैनी ने बाढ़ कुमावत में काफी विकास कार्य करवाए है। बैठक में पूर्व पंचायत समिति सदस्य साधुराम कुमावत, रामगोपाल कुमावत, सेवादल जिला अध्यक्ष लल्लूराम सैनी, श्रीकृष्ण, सुरेंद्र कुमावत, सोहनलाल कुमावत, बाबूलाल, नंदू, कमल, टोडरमल कुमावत, ज्ञानचंद कुमावत, दुर्गालाल, झूंथालाल कुमावत, मोतीलाल, शंकर सिरस्वा, गजानंद, रामगोपाल, सुरेश, मूलचंद, लालचंद, खेमचंद, मोतीलाल, लादूराम मौजूद थे।
मुरडिया की ढाणी में शीतलामाता मंदिर का शिलान्यास
मंमाणा | कस्बे के मुरडिया की ढाणी में बुधवार को शीतला माता मंदिर का शिलान्यास हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि जनसहयोग से इस मंदिर का निर्माण कार्य किया जाएगा। । ग्रामीणों में मंदिर निर्माण कार्य को लेकर उत्साह नजर आया। मंदिर शीतलाष्टमी पर्व से पहले बनकर तैयार हो जाएगा।
कालाडेरा | कस्बे के कुमावत बाढ़ में आयोजित समाज की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी।