पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Holi Affection Meeting Ceremony Of Khandal Vipra Samaj

खांडल विप्र समाज का होली स्नेह मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के जयपुर रोड स्थित नृसिंह मंदिर में शनिवार को अखिल भारतीय खांडल विप्र महासभा शाखा चौमू के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सीताराम बढाडरा ने की। कार्यक्रम में राजस्थान खांडल प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल गोवला, प्रदेश संयोजक रामप्रसाद मंगलहारा, मंत्री रामबलव जोशी, धोबलाई सरपंच रमेश नवहाल का साफा बांध कर व माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर सभी चौमू खांडल विप्र बंधुओं ने तिलक लगा कर होली स्नेह मिलन मनाया। इस मौके पर डॉ. सीताराम काछवाल,
वैद्य रामविलास चोटिया, रमेश जोशी, राजेंद्र जोशी, अशोक काछवाल, राधेश्याम बागवाले, नंदकिशोर जोशी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दामोदर जोशी ने किया।

चौमू| शहर के जयपुर रोड स्थित नृसिंह मंदिर में खांडल विप्र समाज के होली स्नेह मिलन समारोह में मौजूद विप्र बंधु।
खबरें और भी हैं...