पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Govindgarh News Rajasthan News Holi And Dhulendi Celebrated With Colors And Joys

रंगों व उमंगों के साथ मनाया होली व धुलेंडी का त्योहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं ने की मंगल गीत गाकर होली की पूजा, एक-दूसरे को दी बधाई

फुलेरा । कस्बे सहित क्षेत्र में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। क्षेत्र में कई स्थानों पर होली का दहन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर होली की पूजा अर्चना की। घरों में पकवान बनाए गए। मंगलवार को धुलंडी पर लोगों ने एक-दूसरे के रंग-गुलाल लगाकर हाेली की शुभकामनाएं दी। धुलंडी पर फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत ने गोविंद देवजी चौक व सब्जी मंडी में पहुंचकर वार्ड नम्बर 20 के कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलकर आनंद लिया। इस मौके पर विधायक निर्मल कुमावत व पालिकाध्यक्ष रतन राजोरा का वार्डवासियों ने साफा बंधवाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जालसू/भैंसावा/बाघावास/ईटावा भोपजी/सामोद/चौमू ग्रामीण। कस्बे सहित आसपास के गांवों में सोमवार को होली दहन तथा मंगलवार को धुलंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों का पर्व मनाया।

जाहोता| कस्बे के प्राचीन बाजार स्थित चौराहे पर ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से पंडित ओम शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ सुरेश कुमार पंसारी से पूजन करवाते हुए होलिका दहन किया। इसी प्रकार रामपुरा डाबड़ी सहित आसपास के गांवों में होलिका दहन किया गया। कस्बे सहित आसपास के गांवों में धुलंडी पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर एक दूसरे ने रंग गुलाल लगाकर गले लगाते हुए राम रामी की।

हिंगोनिया/हिरनोदा/बिचून/हरसोली/बिलौंची । कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में सोमवार को होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कस्बे के होली चौक में तय समय पर होलिका दहन किया गया। जिसमें सैकडों स्त्री-पुरूषों, बच्चों ने भाग लिया। मंगलवार को सभी जगहों पर धुलंडी का पर्व मनाया गया। राम-रामी का दौर रहा।

दूसरे दिन पुलिस ने मनाई धुलंडी, उड़ाई गुलाल

जाहोता| जयपुर चौमू राजमार्ग स्थित हरमाड़ा पुलिस थाने में बुधवार को पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने धुलंडी पर्व जोश के साथ मनाया। कई पुलिस कर्मियों ने मारवाड़ी गीतों पर जमकर डांस किया। वहीं दूसरी ओर मौके पर मौजूद अधिकारी भी लोक गीतों पर थिरकते नजर आए। ऐसे ही आसपास के विश्वकर्मा पुलिस थाना, हरमाड़ा थाना आदि में भी पुलिस कर्मियों ने धुलंडी पर्व धूमधाम से मनाया।

राजावास । दो दिवसीय होली का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं गांव के मुख्य चौक में होली दहन किया गया। होली पर्व पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को बधाई दी। राजावास मुख्य गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में युवाओं ने होली स्नेह मिलन समारोह मनाया। जिसमें ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले आसपास के गांव के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और सामूहिक रूप से होली का आनंद लिया। वहीं इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रामसिंह मीणा, मनीष गुलिया, रामपाल सुंडा आदि थे।

फुलेरा ग्रामीण । कस्बे सहित क्षेत्र में होली व धुलंडी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को होलिका दहन व मंगलवार को धुलंडी का पर्व मनाया गया। लोगों ने इस वर्ष रंगों के बजाय गुलाल को अधिक महत्व देते नजर आए। वही आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर त्योहार को मनाया।

हाथोज धाम के गो शाला मार्ग पर होलिका दहन

कालवाड़| कालवाड़ रोड स्थित हाथोज धाम गो शाला मार्ग पर होलिका दहन किया गया। इस मौके पर गांव व काॅलोनी के लोगों ने भाग लिया। पंडित कैलाश शास्त्री ने विधि विधान से पूजन अर्चना करवाई और पूरे देश की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान हाथोज धाम के स्वामी बाल मुकुंदाचार्य महाराज मुख्य यजमान रहे। होलिका माता की पूजन की और भक्त प्रहलाद के भक्ति चरित्र का व्याख्यान देते हुए बताया कि जैसे भक्त प्रहलाद ने भगवान नारायण की भक्ति की उससे प्रसन्न होकर साक्षात भगवान नारायण ने खंबा फाड़कर प्रह्लाद को दर्शन दिए। भक्ति किसी भी कुल में किसी भी समाज में किसी भी धर्म जाति में हो भक्ति करें और सच्ची भक्ति करें सच्ची भक्ति से भगवान मिलते है। इस मौके पर महामंडलेश्वर बाल मुकुंदाचार्य महाराज ने होलिका दहन किया।

जोबनेर ग्रामीण । कस्बे सहित आसपास के गांवों में रंगों का त्योहार धुलंडी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर डयोढी कस्बे में होली की मस्ती में रंगा नजर आए युवाओं की टोली सवेरे से ही बाजारों में निकल पड़ी। टोली में शामिल युवा एक-दूसरे के रंग, गुलाल लगाकर मस्ती से सराबोर नजर आए। महिलाओं व बच्चों ने भी जमकर होली का आनन्द लिया। कस्बे में विदेशी सैलानी भी होली का जमकर आनंद
लिया और फाल्गुनी गीतों की मस्ती में रंगे नजर आए।

किशनगढ़-रेनवाल

जोबनेर

फुलेरा

जोबनेर ग्रामीण | ग्राम डयोढी में होली खेलते ग्रामीण।

हिंगोनिया| धुलंडी खेलते युवा।

चौमू| शहर में रंगों के त्योहार पर हािलका का दहन करते भक्त

ग्राम गोविंदपुरा में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए कलाकार।
खबरें और भी हैं...