- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News Holi Festival And Mangal Aarti At Mata39s Temple In Pragpura
प्रागपुरा में माता के मंदिर में होली उत्सव व मंगल आरती
पावटा | प्रागपुरा थाना परिसर में स्थित माता के मंदिर में होली का महोत्सव आयोजित हुआ जिसमें प्रागपुरा व पावटा के सैकड़ों पुरुषों व महिलाओं ने भाग लिया। समाज सेवी व अंगरखा के मालिक नंदलाल अग्रवाल ने बताया कि अमूल्य अग्रवाल द्वारा माता का व बाम्बर दस बाबा का भव्य श्रृंगार किया।आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया एंव फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर ललित गोयल, हरीश गोयल, वार्ड पंच राजू पारीक, भगवान, सिंह अंजली शर्मा, हवलदार छोटू मंगल, राम कुवार नाई, नुर सेठ, रघु नन्दन गोयल, संतोष बाबा, घनश्याम बिडला, मुकेश बंसल, शंकर शर्मा, सुनील गुप्ता, कन्हैयालाल मीणा, रतन जोशी, महेंद्र शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
घाटीधाम में सीताराम महायज्ञ कल से शुरू
गठवाड़ी | अजबपुरा स्थित घाटीधाम सीताराम मंदिर में कल सोमवार से 108 कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ शुरू होगा।संत बाबू रामदास महाराज ने बताया की कल सोमवार से 108 कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा।भक्त किशनलाल शर्मा,राजू शर्मा व बंशी सैनी ने बताया की महायज्ञ से पूर्व अजबपुरा हनुमान मंदिर से घाटीधाम सीताराम मंदिर तक महिलाओं द्वारा बड़ी धूमधाम व शाही लवाजमा के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी।महायज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित द्वारिका प्रसाद शर्मा होंगे।
लक्ष्मीनारायण देवस्थान का वार्षिकोत्सव 19 से
कोटपूतली | कृष्णा टाकीज़ रोड़ स्थित लक्ष्मीनारायण देवस्थान का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव गुरूवार से शुरू होगा। मंदिर के पुजारी पंडित श्रवण कुमार ने बताया कि बुधवार को भगवान का अभिषेक कर कल्याण उत्सव होगा। सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगा इसके बाद शाम को भगवान का विवाहोत्सव होगा। शुक्रवार को वेंकटेश्वर भगवान की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। रात्रि को भजो का कार्यक्रम होगा।
पावटा | प्रागपुरा माता के मन्दिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।