पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Holi Festival Celebrated With Pomp In Hanumanji39s Temple

घोटे वाले हनुमानजी के मंदिर में मनाया धूमधाम से होली महोत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौमू | शहर के सामोद रोड नीमड़ी के घाटावाल कृषि फार्म स्थित घोटेवाले हनुमान मंदिर में मंगलवार को घोटेवाले बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में होली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के महाराज हनुमान सहाय घाटावाल ने बताया कि होली के महोत्सव में सवेरे से ही श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के भजनों के साथ होली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने घोटेवाले हनुमानजी के दरबार में नाचते गाते झुमते कई भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भगवान सहाय घाटावाल, गंंगाराम, राधेश्याम, श्याम, जैमेनी टेलर, बाबूलाल, गोपाल, रामपाल मीणा, रामदयाल टांक, शैतान मीणा, राजू, नानू जाट, रोहित, राहुल, बाबू, श्रवण, पिंटू, विकास जादम, शंकर जादम, दिनेश, नानू, सुरेश कटारिया, रामलाल अद्योप्या, आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...