- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Holi Festival Will Be Organized In Rawatbhata
रावतभाटा में होली उत्सव पर यहां होंगे कार्यक्रम
शहर में इस बार उमंग और उत्साह से होली का दहन होगा। इस बार होली का पर्व लोगों ने तिलक होली के साथ मनाने का निर्णय लिया है। परीक्षा के बीच में आ रहे त्यौहार में अभिभावक बच्चों को कम ही होली खेलने देंगे।
शहर में होली का कई जगह दहन होगा। यहां सबसे प्रमुख होली पुराना बाजार, अणुकिरण कॉलोनी, विक्रमनगर, भारी पानी कॉलोनी, आरपीएस कॉलाेनी, लेडीज क्लब एवं नयाबाजार की है।
बाजार में आई पिचकारियां और गुलाल
होली दहन सोमवार को एवं धुलंडी मंगलवार को मनाई जाएगी। इसके लिए रविवार के साप्ताहिक हाट में लोगों ने पिचकारियां खरीदी। वहीं गुलाल से होली खेलने वालों ने गुलाल लिया। साप्ताहिक हाट में आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने भी होली के लिए रंग और गुलाल, पिचकारियां खरीदी।
होली का नाम – अनोखेराज हनुमान मंदिर
खासियत- सबसे पुरानी होली। जिसकी बाजार क्षेत्र की सभी महिलाएं पूजा करने आती है।
समय – 10 बजे
होली का नाम-विक्रम नगर
खासियत – कॉलोनी की होली सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होती आ रही है।
समय – 8.30 बजे
होली का नाम – आरपीएस
खासियत – बांध और विद्युत उत्पादन निगम के कर्मचारी मिलकर मनाते है होली।
समय – 8 बजे
होली का नाम – न्यू कम्युनिटी सेंटर की होली
खासियत – अणुकिरण महिला क्लब करती है आयोजन। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समय – 9 बजे
होली का नाम-नया बाजार
खासियत – नयाबाजार क्षेत्र में सभी निवासी सामूहिक रूप से भाग लेते है।
समय – 9 बजे
होली का नाम - गणेशनगर, बालाजी नगर की त्रिमूर्ति होली
खासियत - दूसरी बार होली दहन और सामूहिक होली का आयोजन होगा। समय - 9 बजे