पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संत महात्मा व कार्यकर्ताओं का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खोरी ग्राम स्थित परमानंद गोशाला में ब्रह्मलीन पद्मश्री नारायदासजी महाराज के आशीर्वाद से चल रही गो मानस कथा के समापन पर हरिओमदासजी महाराज के सान्निध्य में भामाशाह पंडित खेमचंद जोशी की ओर से सन्त महात्मा एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। खेमचंद जोशी एवं उनकी प|ी ने त्रिवेणीधाम के महंत रामरिछपालदासजी महाराज, हरिओमदासजी महाराज, सियावल्लभदासजी सहित कई साधु महंत, कथावाचक पंडित जानकीलाल शर्मा को साफा, शाल ओढ़ाकर एवं कोट भेंट कर सम्मान किया। इसके अलावा जोशी ने पवन टीलवात, शिव म्यूजिकल ग्रुप के महेंद्र शर्मा हलवाई सीताराम शर्मा, टेंट वाले पिंकू टीलावत, रामेश्वर ताखर, गोसेवक पिथाराम यादव, मुकेश गुर्जर, फोटोग्राफर मिंटू शर्मा, बनवारी यादव सहित कई कार्यकर्ताओं का भी शाल एवं साफा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। भामाशाह ओ के योगदान से ही समाज मे विकास के नए आयाम स्थापित होते है। इस अवसर पर महिलाओं ने भी व्यासपीठ का वस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया। लल्लूराम अग्रवाल, गोकुल यादव, सरदारमल यादव, गणपतलाल गुर्जर, दामोदर अग्रवाल, बाबूलाल गर्ग, सुल्तान यादव, गंगाधर यादव, ईश्वर कुमावत, अमरचंद चौहान, भागीरथ हालोला, कैलाश अग्रवाल, साधुराम यादव, सीताराम यादव, जगदीश कुमावत, संतोष यादव, बाबूलाल यादव,मिठ्ठू चेची, जगदीश धानका, बाबू खा सहित कई लोग मौजूद रहे।

निर्माणाधीन कक्षा कक्षों किया अवलोकन

शाहपुरा | निकटवर्ती ग्राम बिदारा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे रविवार को शाहपुरा सीबीईओ गैंदालाल रैगर, विराटनगर सीबीईओ रामसिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व सरपंच बलराम जोशी,साधुराम फोजी,बोदूराम वर्मा, रामजी लाल गुर्जर, प्रभुदयाल बुनकर,बद्री नारायण यादव के विशिष्ट आतिथ्य में एलुमिनी मीट के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय विकास कार्य के लिए प्रधानाचार्य राजेंद्र भारद्वाज अध्यक्ष,कजोड़ मल यादव सचिव सहित छह नवीन कक्षा कक्षों के निर्माण भामाशाह को सदस्य बनाकर कमेटी का गठन किया गया।

खबरें और भी हैं...