- Hindi News
- National
- Ajitgrah News Rajasthan News Illegal Encroachment At Gram Sevak Residence In Ajitgarh
अजीतगढ़ में ग्राम सेवक आवास पर लोगों ने किया अवैध अतिक्रमण
आबादी क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने वाली संस्था ग्राम पंचायत के सरकारी कार्मिक ग्राम सेवक के आवास को ही लोगों द्वारा विगत 7-8 साल से अतिक्रमण करके अवैध कब्जा करने में लगे है।
लोगों द्वारा बार-बार ग्राम पंचायत को सूचना एवं शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नही होने से लोगों ने ग्राम पंचायत की मिलीभगत एवं उदासीनता का आरोप लगाकर कर जल्द ग्राम सेवक आवास को अतिक्रमण मुक्त करावें की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के जयपुर रोड स्थित के रली के पुराने रास्ते पर ग्राम पंचायत के सचिव के लिए आवास निर्मित है। इस आवास में काफी समय तक ग्राम सेवक निवास रहा तथा उसके बाद ग्राम पंचायत के अन्य कार्मिक भी यहां पर निवास करते रहे है। लेकिन विगत करीबन 7-8 साल से इस आवास पर ग्राम पंचायत का ताला लगा है।
आसपास के लोगों ने सरकारी सम्पत्ति ग्राम सेवक आवास के सामने अस्थाई अतिक्रमण कर लिया तथा मुख्य द्वारों पर सरकारी ताले है और पीछे से आसपास के लोग इस आवास के किवाड़ों को खोलकर सरकारी भवन एवं भूमि पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंनें ग्राम पंचायत प्रशासन को अनेक बार इस संबंध में मौखिक एवं लिखित शिकायत दी है लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी भवन के सामने एवं पीछे की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। जयपुर रोड की भूमि अजीतगढ़ में काफी बेशकीमती भूमि है ऐसे में यहां पर अनेक भूमाफिया किस्म के लोगों की नजर भी इस प्रकार की सरकारी सम्पत्ति पर है। स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सेवक आवास यानि की ग्राम पंचायत की सम्पत्ति से अवैध कब्जा हटावें की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर ग्राम पंचायत जल्द सरकारी भवन एवं भूमियों से अतिक्रमण नही हटाती है तो मजबूरन आंदोलन करना पडेगा।
दो माह पूर्व पद संभाला है
दो माह पूर्व ही कार्यभार संभाला है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन के आधार पर ग्राम सेवक आवास पर अवैध अतिक्रमण एवं कब्जा करने वाले लोगों को चिन्हित करके आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
-संतोष अग्रवाल, सरपंच अजीतगढ़।