- Hindi News
- National
- Chaksu News Rajasthan News In Chaksu Sdm Office Lawyers Beat Up Death Case Against 7 Lawyer Also Filed Report
चाकसू एसडीएम आफिस में वकीलों ने की मारपीट, मौत, 7 के खिलाफ केस, वकील ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
शुक्रवार शाम उपखंड कार्यालय परिसर में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एडिशनल डीसीपी अवनीश शर्मा ने बताया कि श्यामपुरा गांव में दो पक्षों सत्यनारायण एवं रामजीवन में जमीन का विवाद चल रहा था जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा स्टे दे दिया गया था। इस स्टे को आरएए कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस बात को लेकर उपखंड कार्यालय में एक पक्ष एवं दूसरे पक्ष के वकील के बीच कहासुनी एवं मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई । जिसे उसके परिजन उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान कैलाश शर्मा पुत्र कालूराम श्यामपुरा वाले की मौत हो गई। मृतक के भतीजे बाबूलाल ने 7 लोग जिसमें वकील नाथूलाल शर्मा एवं वकील सुनील शर्मा, बजरंग लाल, चिरंजीलाल, हरिनारायण, हजारी एवं बनवारी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। दूसरी ओर वकील नाथूलाल द्वारा चार लोगों मृतक कैलाश, बाबूलाल, लल्लू लाल एवं शंकर के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी चाकसू केके अवस्थी, चाकसू थाना प्रभारी ब्रजमोहन कविया, शिवदासपुरा थाना प्रभारी इंद्राज मरोड़िया मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। शनिवार सुबह एफएसएल टीम को बुलाया गया है तथा शनिवार को ही मृतक का पोस्टमार्टम होगा जिससे मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
चोरू में दिनदहाड़े महिला के नाक से सोने का भूरिया तोड़ा
चौरू| े रियाड़ ढाणी मे करीब तीन बजे महिला पशुओं को पानी पिलाने के लिये ढाणी के पास बनें नाडे में गई। महिला छोटी देवी सेपट ने बताया की वह नाडे की पाल पर बैठी थी की लसाडिया रोड़ की तरफ से दो जने मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने सोने का भूरिया नाक मे से तोड़ कर फरार हो गए । छोटी देवी ने बताया की में जोर-जोर से चिल्लाती रही मगर बदमाश भूरिया तोड़ मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गए ।
अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में एक और होमगार्ड जवान गिरफ्तार
शाहपुरा|जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम के सदस्य बन अफीम सप्लायर के बेटे का अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में शाहपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरोह में शामिल एक और होमगार्ड के जवान तथा फिरौती का मामला दर्ज करवाने वाले परिवादी रामदेव को भी अफीम की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कैलाश शर्मा