- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News In Kotputli The Bride Was Put On The Mare And Removed The Bindori
कोटपूतली में दुल्हन को घोड़ी पर बिठाकर निकाली बिंदोरी
कोटपूतली| दुल्हन को घोड़ी पर बिठाकर बिंदोरी निकाली।
कोटपूतली | समाज में विभिन्न जातियों में बिंदौरी रस्म निभाई जाती है। इस रस्म में लडका घोड़ी पर बैठता है और किसी एक स्थान से दूसरे घर तक उसकी
बिंदौरी निकाली जाती है। लेकिन आदर्श नगर में एक अनोखी बिंदौरी निकाली गई। आदर्श नगर में अपनी शादी से पहले दूल्हे की तरह लड़की को घोडी पर सवार देखा तो हर किसी ने प्र संशा की। वहीं बेटी पिता शिक्षक राजेश यादव ने कहा कि इससे समाज में ये संदेश गया है कि बेटा बेटी समान है। राजेश यादव ने अपनी बेटी डॉ नेहा यादव की गुरूवार रात को घोडी पर बिठाकर बिंदौरी निकाली। उन्होंने
कहा कि बेटियां अपनी काबिलियत से शिक्षा, खेलो, संस्कृति, कला, विज्ञान सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही है।