- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News In Suket Kalashayatra Taken Out From The Main Routes Before The Bhagwat Katha Also Started Jayakare
सुकेत में भागवत कथा से पहले मुख्य मार्गों से निकाली कलशयात्रा, जयकारे भी लगाए
सुकेत. शहर में भागवत कथा से पहले कलशयात्रा निकाली गई।
सुकेत। कस्बे में महिला मंडल की ओर से धार्मिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। महिला मंडल की ओर से गणेश चौथ माता मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। कथा के पहले बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। कथा के प्रारंभ में कथावाचक वृंदावन की मोनिका शर्मा द्वारा आत्म देवजी की और गोकर्णदेवजी की कथा कही। कथा में भजनों पर भक्तजन झूमते दिखाई दिए। कथा का आयोजन 18 मार्च तक दोपहर 12 से 4 बजे तक होगा।