- Hindi News
- National
- Itawah News Rajasthan News Increasing Problem Due To Not Getting A Female Doctor
महिला डॉक्टर नहीं मिलने से बढ़ रही परेशानी
सुल्तानपुर. कस्बे के सबसे बड़े अस्पताल में लंबे समय से महिला डॉक्टरों की लापरवाही जगजाहिर होती नजर आई आ रही है। जिसकी वजह से महिला मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। यहां आए दिन डिलीवरी केसेज को कोटा रैफर करना पड़ रहा है। यहां दो महिला डॉक्टर डॉ. किरण गोचर व डॉक्टर विनीता बंसल कार्यरत है। इनमें से डॉ. विनीता बंसल लंबे समय से छुट्टियों पर चल रही है। हालांकि कभी-कभी एक-दो दिन वह सेवा देती भी नजर आई है तो वहीं दूसरी डॉ. किरण गोचर भी आए दिन छुट्टियों पर रहती है, जिससे महिला मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को डॉ. किरण गोचर की इमरजेंसी में ड्यूटी थी। बावजूद इसके दूसरी पारी में डॉ. किरण गोचर नदारद थी। दैनिक भास्कर के संवाददाता ने दूसरी पारी में सीएचसी की जब जांच पड़ताल की तो वहां डॉक्टर परवेज खान व एक अन्य डॉ. सेवा देते पाए गए इनके अलावा कोई डॉ सेवारत नहीं थे। महिला डॉक्टर कक्ष के दरवाजा बंद मिला। डॉ.किरण गोचर आए दिन पहली पारी करके कोटा निकल जाती है और दूसरी पारी में महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। सीएचसी के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. परवेज खान ने बताया कि यहां आए दिन डॉक्टर पहली पारी करके घर चले जाते हैं वहीं दूसरी ओर महिला डॉक्टरों के नहीं होने से महिला मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।