पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Itawah News Rajasthan News Indian Farmers Union Gave Memorandum About Their Demands

भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटावा. अपनी समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन देते किसान।

इटावा| भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर रविवार को विधायक रामनारायण मीना को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार ने 10 दिनों में किसानों का ऋण माफ करवाने, बुजुर्ग किसानों को पेंशन जारी करने, बिजली की बढ़ी हुई दरे वापस लेने, राजस्थान ईस्टर्न केनाल प्रोजेक्ट से पीपल्दा क्षेत्र को भी लाभ दिलाने, खरीफ की खराब हुई फसलों की बीमा राशि का क्लेम दिलाने, रबी की उपज की सरकारी दर पर खरीद के लिए पर्याप्त केंद्र खोलने, शोभागपुरा सहित कई क्षेत्र में बारिश के पानी का भराव होता है इसलिए ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करवाने, ईबीसी पर बने हुए सूखनी साइफन की मरम्मत करवाने सहित किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्राथमिकता से पूरा करवाने की मांग की।

ज्ञापन देने वालो में रामेश्वर मीणा, चंद्रमोहन नागर, श्याम मीणा, दीनदयाल, बजरंगलाल, रामप्रसाद शामिल थे।
खबरें और भी हैं...