- Hindi News
- National
- Itawah News Rajasthan News Information On Insect Disease Control In Crops
फसलों में लगने वाले कीट-रोग नियंत्रण की जानकारी दी
सुल्तानपुर। किसान महंगे बीज, खाद, दवा इस्तेमाल कर खेती करता है, ऐसे में समय पर सही प्रबंधन न होने से कीट और रोगों से फसलों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए सही समय पर इनका प्रबंधन कर नुकसान से बचा जा सकता है। क्षेत्र में रबी में लहसुन और प्याज फसलों में लगने वाले कीट व रोग के बचाव के लिए किसान नियमित निगरानी व थोड़ी सी सावधानी अपनाकर फसलों को बचा सकते हैं।
समय से कीट-रोग नियंत्रण करके किसान कम लागत में अधिक से अधिक फसल उत्पादन प्राप्त कर सकते है।यह बात गुरुवार को कृषि विशेषज्ञों ने बगतरी गांव में कहीं।सीजीसीएल की कृषि विकास प्रयोगशाला द्वारा क्षेत्र के बगतरी गांव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों ने फसलों में पौध संरक्षण के बारे में तकनीकी जानकारी ली।कार्यक्रम में राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास केन्द्र,कोटा के कृषि विशेषज्ञ डॉ. ए.के. मिश्रा ने प्याज और लहसुन फसलों में किये जाने वाले विभिन्न समसमायकी कार्यो के साथ ही इन फसलों में लगने वाले तन का झुलसा रोग की रोकथाम के लिए फफूंदनाशको के उचित प्रयोग के बारे में विस्तृत रूप से बताया। साथ ही रस चुसक के कीड़ों के नियंत्रण के लिए सही समय व अन्तराल पर उत्तम क्वालिटी के कीटनाशकों के प्रयोग की सलाह दी।कार्यक्रम में चंबल फर्टिलाइजर्स की कृषि विकास प्रयोगशाला के उप प्रबंधक डॉ. जगमोहन सैनी ने किसानों को कम्पनी द्वारा कृषक हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में कृषकों को अवगत कराया। डॉ.सैनी ने किसानों को लहसुन और प्याज की फसल में पोटाश और सल्फर तत्वों की महत्ता के बारे में बताया। साथ ही किसानों को कीटनाशकों व फंफूदनाशकों के खरीदते समय,छिड़काव से पूर्व व पश्चात क्या सावधानियां रखनी चाहिए आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी।