पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sultanpur News Rajasthan News Information On Insect Disease Control In Garlic And Onion Crops

लहसुन और प्याज फसलों में लगने वाले कीट-रोग नियंत्रण की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर। किसान महंगे बीज, खाद, दवा इस्तेमाल कर खेती करता है, ऐसे में समय पर सही प्रबंधन न होने से कीट और रोगों से फसलों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए सही समय पर इनका प्रबंधन कर नुकसान से बचा जा सकता है। क्षेत्र में रबी में लहसुन और प्याज फसलों में लगने वाले कीट व रोग के बचाव के लिए किसान नियमित निगरानी व थोड़ी सी सावधानी अपनाकर फसलों को बचा सकते हैं। समय से कीट-रोग नियंत्रण करके किसान कम लागत में अधिक से अधिक फसल उत्पादन प्राप्त कर सकते है।यह बात गुरुवार को कृषि विशेषज्ञों ने बगतरी गांव में कहीं।सीजीसीएल की कृषि विकास प्रयोगशाला द्वारा क्षेत्र के बगतरी गांव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खबरें और भी हैं...