पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटपूतली| कृषि विज्ञान केन्द्र गोनेड़ा में परंपरागत कृषि विकास योजना अन्तर्गत जैविक कैलस्टर गोनेडा, पनियाला व चिमनपुरा के कृषकों का जैविक खेती कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में कृषि महाविद्यालय के नोडल प्रभारी डॉ दिनेश यादव व व्याख्याता महेन्द्र सिंह रावत ने जैविक खेती में पोषक तत्व प्रबंधक तथा जैविक कीटनाशी एवं जैविक फफूंद द्वारा कीट व्याधि नियंत्रण की जानकारी। सहायक कृषि अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने वर्मी कम्पोस्ट, वनस्पति काढा निर्माण तथा जीवा अमृत बनाने की विधि एवं उपयोग के बारे में जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव व सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की बात कही। इसी प्रकार ग्राम गोरधनपुरा में एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। जिसमे सहायक कृषि अधिकारी जयप्रकाश यादव ने पीकेवीवाई योजना की जानकारी दी। व्याख्याता धूडमल यादव व महिपाल यादव ने जैविक खेती की विशेषता एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक ममता यादव ने वर्मी कम्पोस्ट खाद जैविक उत्पादों की गुणवता के बारे में बताया। प्रगतिशील कृषक नीतिश कुमार व लेखराम यादव ने भी जैविक तकनीकी के बारे में जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक नरेश कुमार सैनी, रतिराम भुरंडा, सुमन जाट, दिनेश कुमार मीणा ने भी कृषि संबंधित जानकारिया दी।

हरियाणा ब्राह्मण समाज की आम सभा 15 को

बस्सी| अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आगामी 29 मार्च को होने वाले चुनावों को लेकर रविवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिरदी चन्द शर्मा के समर्थन में बस्सी तहसील स्तरीय कार्यकर्ताओं की मीटिंग शिवम गार्डन बस्सी में जगन्नाथ भोपलावत की अध्यक्षता में की गई। इसमें आगामी 15 मार्च रविवार को तहसील स्तरीय विशाल आम सभा करने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। मीटिंग में सभी को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। मीटिंग में विनोद कालवानिया सरपंच बस्सी, रामजीलाल वकील, सीताराम पोटल्या, लादू राम पोटल्या, रामजी लाल जितावाला, रेवड श्रीनगर, बाबू लाल नगराजपूरा, रति राम असोरा, हरिमोहन कालवानिया, रामअवतार खेड़ी, रामप्रसाद मंडोला, सत्यनारायण भटेरी, रामअवतार सामोत्या फूल चंद कालवानिया, मनोज सोदावत आदि मौजूद थे।

शाहपुरा ब्लॉक की तीन महिला कार्यकर्ता सम्मानित

शाहपुरा | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग जयपुर की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में परियोजना शाहपुरा से 3 महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव केके पाठक द्वारा माता यशोदा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता बेनीवाल, सहायिका मनीषा कुमावत एवं आशा सहयोगिनी इंद्रा शर्मा को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए माता यशोदा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 5100 रुपए,सहायिका एवं आशा सहयोगिनी को 2100 रूपए, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सतपाल यादव को भी जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

महिलाओं को अधिकारों की दी जानकारी

विराटनगर| महिला दिवस पर गणगौरी चौक में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक राहुल शर्मा के निर्देशन में महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के तहत महिला संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।

बीडीएम अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

कोटपूतली| कस्बे के राजकीय बीडीएम अस्पताल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पीएमओ डाॅ.केएल मीणा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ केएल मीणा, डा.चैतन्य रावत, डा.प्रमोद भदोरिया, डॉ सतीश कुमार अग्रवाल, डॉ. सुरेन्द्र पाल मौर्य, डॉ. के के सैनी, डाॅ.ज्योति योगी ने विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...