पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bassi News Rajasthan News Instructions To Give Better Results To The Heads Of Organizations

संस्था प्रधानों को बेहतर परिणाम देने के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बस्सी पंचायत समिति के सभागार में शनिवार को उपखंड अधिकारी एवं कार्यवाहक विकास अधिकारी राम कुवार वर्मा ने बस्सी नोडल अधिकारियों व सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की बैठक ली। एसडीएम ने सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों से एक-एक कर विद्यालय में मूलभूत समस्याओं व सुविधाओं के विस्तार पर लिखित प्रस्ताव लेकर ग्राम पंचायतों में शेष बची राशि को खर्च करने लिए संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को आदेश दिया।

एसडीएम ने विद्यालयों में शौचालय निर्माण, जर्जर कक्षा-कक्षों की मरम्मत कराने, पेयजल व्यवस्था कराने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, रंग-रोगन कराने, खेल मैदान उपलब्ध कराने सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार कराने सहित संस्था प्रधानों को बेहतर परीक्षा परिणाम देने की बात कही। इसके साथ ही एसडीएम ने ग्राम विकास अधिकारियों व जेटीओ की भी क्लास ली।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध हो इसके लिए पंचायत कार्मिकों को निर्देशित कर मनरेगा में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

एसडीएम ने कहा कि विद्यालय के विकास में प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। इसके बावजूद परीक्षा परिणाम में खामी रही तो शिक्षकों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी। बैठक में एसी बीईओ श्रीराम मीना, एईएन ओमप्रकाश देवनानी, निहाल सिंह, पीईओ राजेश मीना, शंकर लाल मीना सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

बस्सी| पंचायत समिति में संस्था प्रधानों व विकास अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम।
खबरें और भी हैं...