पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Inter Business Sports Competition Concluded At Bhushan Iti Institute

भूषण आईटीआई संस्थान में अंतर व्यवसाय खेल प्रतियोगिता संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरसी मोड़ स्थित भूषण आईटीआई संस्थान में तीन दिवसीय अंतर व्यवसाय खेल प्रतियोगिता ऊर्जा 2020 का समापन हुआ। प्रतियोगिता का 5 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हीरानंद कटारिया ने शुभारंभ किया गया था। अंतर व्यवसाय खेल प्रतियोगिता ऊर्जा 2020 में अलग अलग 12 खेल क्रिकेट, कब्बड़ी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, बोरा दौड़ व तीन पैर दौड़ आदि में करीब 3 सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में फिटर द्वितीय वर्ष की टीम विजेता तथा इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता रही। कब्बडी प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष की टीम विजेता तथा इलेक्ट्रिशियन प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही। वालीबॉल प्रतियोगिता में फिटर प्रथम वर्ष की टीम विजेता तथा इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अतुल सैनी इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्र ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के ही छात्र सहदेव सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में फिटर द्वितीय वर्ष के छात्र राकेश कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्र रविंद्र मीणा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता तथा टीम को संस्थान के निदेशक नंद किशोर सोनी ने ट्राॅफी, मेडल, व प्रमाण पत्र प्रदान किए। निदेशक नंद किशोर सोनी ने समापन के दौरान बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक खेल अवश्य खेलना चाहिए। जिससे मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास भी हो सके।

नगरपालिका आज करेगी होलिका दहन महोत्सव

चौमू|नगरपालिका द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। रेनवाल रोड पावर हाउस के पास स्थित होलिका दहन स्थल पर नगरपालिका की ओर से सोमवार को सायंकाल 6:31 पर होलिका दहन होगा। इससे पूर्व कोतवाली चबूतरे से साय: 5:15 पर मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत सहित सभी पार्षदगण व गणमान्य नागरिक बैंड बाजे के साथ रवाना होकर रेनवाल रोड स्थित होलिका दहन स्थल पर पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं...