पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Jageshwar Nath Mahadev39s Procession Was Not Carried Out This Year Due To Corona

कोरोना के कारण इस वर्ष नहीं निकाली जागेश्वरनाथ महादेव की शोभायात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौमू| धुलेंडी पर शहर में दोपहर में वार्ड 13 स्थित जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर से प्रमुख मार्गों में परंपरानुसार निकाले जाने वाले झांकियों के साथ जुलूस को कोराेना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस बार स्थगित कर दिया गया। ठिकाने के समय से ही जागेश्वरनाथ मंदिर से शिव व अन्य विग्रहों की सजीव झांकियों के साथ दोपहर 1.30 बजे जुलूस के रूप में शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाती है, लेकिन कोराेना वायरस का संक्रमण को लेकर शहर के प्रमुख लोगों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेकर इस बार के जुलूस को स्थगित किया गया है। आगामी वर्ष में इस पर पुन: निर्णय लेकर जुलूस को निकाला जाएगा। इस मौके पर गाैड़ ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल भातरा, चंद्रप्रकाश शर्मा, जितेंद्र भातरा, राजेंद्र पुजारी, अजय शर्मा, कमल भातरा, राकेश शर्मा, द्वारका जांगिड़, संदीप शर्मा, गोलू शर्मा, गणेश तांबी, नाथूलाल तांबी, वार्ड पार्षद कुसुम भातरा, दिनेश टेलर, योगेश शर्मा, महेश शर्मा आदि थे।
खबरें और भी हैं...