- Hindi News
- National
- Phulera News Rajasthan News Jain Society Welcomed Aryika Ratnashree Vigyanashree Mata
आर्यिका रत्नश्री विज्ञाश्री माता का जैन समाज ने किया स्वागत
कस्बे के ज्योतिबा फूले सर्किल पर हिरनोदा से विहार करके आर्यिका र| श्री विज्ञाश्री माता जी का संग सहित मंगल प्रवेश करने पर जैन समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कस्बे में जगह-जगह पर जैन समाज द्वारा तोरण गेट बनाए गए। उन्हें संग सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राज बाजार स्थित श्री आदिनाथ जिनालय में लाया गया। मार्ग में अनेक स्थानों पर माता जी के पाद प्रक्षालन व आरती की गई। समाज के सभी पुरूष-महिलाएं एवं बालक-बालिकाएं जयकारे लगाते हुए माता जी के साथ जुलूस के रूप में चल रहे थे। जिनालय में जुलूस पहुंच कर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ। जहां पर माता जी का प्रवचन हुआ व बाहर से पधारे हुए अतिथियों का समाज के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात माता जी की आहार चर्या हुई। माता जी का आहार धर्मचंद पूनम चन्द बैनाड़ा के निवास स्थान पर हुआ। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष कैलाश चन्द बैनाडा़, राकेश रांवका, विमल काला, सुबोध छाबडा़, विनोद गोदा, सुरेश रावंका, महावीर बड़जात्या सहित बडी़ संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।