पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chomu News Rajasthan News Jaipur Sms Sent To A Woman From Abroad To Investigate The Corona Virus

विदेश से आई युवती को कोरोना वायरस की जांच कराने भेजा जयपुर एसएमएस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती के विदेश से वापस भारत लौटने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे एहतियात व सुरक्षा की दृष्टि से कोरोना वायरस की जांच करवाने के लिए जयपुर एसएमएस अस्पताल में शनिवार को भिजवाया है। बीसीएमएचओ डॉ. एसके चौपड़ा ने बताया कि युवती इंडोनेशिया से चौमू आई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद चौमू सीएचसी की टीम ने युवती के घर पर जाकर जांच की तथा उसे कोरोना वायरस की जांच करवाने के लिए शनिवार को जयपुर भिजवाया है। जहां पर उसके खून का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक युवती को जयपुर अस्पताल में ही सुरक्षा की दृष्टि से ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा। जांच नेगेटिव आई तो युवती को घर भिजवा दिया जाएगा।

कोरोना के संदिग्ध मिलने की फैली अफवाह

जैसे ही युवती के घर पर सीएचसी की टीम जांच करने के लिए पहुंची। उसी के साथ ही चौमू में कोरोना का मरीज मिलने की अफवाह फैल गई जिससे लोगों में चिंता बन गई। बीसीएमएचओ चौपड़ा ने बताया कि अफवाह से डरने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से विदेश से आने वाले प्रत्येक की जांच की जा रही है। उसी के तहत जांच के लिए युवती को भिजवाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोराेना की पुष्टि हो पाएगी।

संदिग्ध मरीज का पति 18 फरवरी को दुबई से घर लौटा था, जयपुर रेफर


चंदवाजी /अचरोल|क्षेत्र के काली पहाड़ी चारणवास निवासी एक महिला के कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण मिले है। जिसको लेकर चिकित्सकों ने उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया, जहां उसे सात दिन की दवा देकर घर भेज दिया गया। काली पहाड़ी चारणवास निवासी ज्योति यादव प|ी जितेंद्र यादव शनिवार को अचरोल के राजकीय चिकित्सालय में डॉ.सुमेर घई को दिखाने आई। इसके बुखार व जुकाम के साथ सिरदर्द होने पर कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए। इस पर चिकित्सक ने महिला से पूछताछ की तो बताया कि उसका पति जितेंद्र यादव दुबई में रहता है जो 18 फरवरी को दुबई से लौटे थे। इस पर चिकित्सक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला मरीज को एसएमएस के लिए रैफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कर सात दिन की दवा देकर घर भेज दिया और कहा कि सात दिन बाद में आकर एक बार दिखाना। हालांकि डॉक्टरों ने कहा कि कोरोना जैसे अभी लक्षण दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन इधर अचरोल में कोरोना संदिग्ध मरीज मिलने पर लोगों में दहशत फैल गई है। दिनभर लोगों में चर्चा रही। मरीज को अन्य परिजनों के दूर रहने की सलाह दी गई है।

चौमू के कोचिंग सेंटर हुए बंद : चौमू|राज्य सरकार के कोरोना वायरस को लेकर एहतियात की दृष्टि से 30 मार्च तक सिनेमा घर, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर बंद रखने के निर्देश आने के बाद शनिवार को जिला कलेक्टर के उपखंड अधिकारियों को मिले निर्देश के बाद स्थानीय उपखंड अधिकारी हिम्मतसिंह ने चौमू में चल रही कोचिंग सेंटरों पर निर्देश की अनुपालना करने के आदेश दिए। इसके बाद कोचिंग सेंटर बंद हो गए। जिन विद्यार्थियाें को सरकार के आदेश की जानकारी नहीं मिल पाई थी। वे अपनी अपनी कोचिंगों में पहुंच गए थे। बाद में कोचिंग सेंटर बंद हुए। तब उन्हें सरकार के आदेश की जानकारी हुई। इससे विद्यार्थियों को आने जाने की परेशानी उठानी पड़ी।

नगरपालिका ने करवाई फाेगिंग

नगरपालिका के आरआई सूर्यकांत ने बताया कि नगरपालिका के सभी वार्डों में कोरोना वायरस को लेकर एहतियात के तौर पर शनिवार को सोडियम हाईपोक्लराइट की फाेगिंग करवाई है और जागरूकता के लिए होर्डिंग्स लगवाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...