- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Jat Society Resolved To Remove Social Evils
जाट समाज ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प
मथुरालाल जाट बने जाट महापंचायत के अध्यक्ष
धावदकलां। जाट समाज महापंचायत अध्यक्ष का सम्मान करते हुए।
धावदकलां। जाट समाज की महापंचायत में मौजूद समाज के लोग।
धावदकलां। जाट समाज की महापंचायत धावदकलां वीर तेजाजी मंदिर परिसर में हुई। कुरीतियां को दूर करने, समाज को सुधारने पर विचार विमर्श किया गया। जाट समाज की धावदकलां में हुई बैठक में एक स्वर से समाज में फिजूल खर्च पर रोक लगाने, कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया। हाड़ौती, मेवाड़ के समाज के लोगों ने भाग लिया।
कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें अध्यक्ष मथुरालाल जाट, उपाध्यक्ष कालूलाल जाट, शंकरलाल, कोषाध्यक्ष सूरजमल, जितेंद्र चौधरी, महामंत्री पंकज जाट, प्रभुलाल, मोहनलाल, मंत्री सूरजमल, विक्रम, बलराम, मनोज डागुर, सचिव बंटी जाट, बृजमोहन को बनाया गया। कार्यक्रम में रामसिंह नार्दनिया, बबलू जाट डगेसर, महाराज बालचंद जाट, सुखराम जाट सहित तहसीलों से आए सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर रावतभाटा तहसील अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। शादी में अन्य परिवार के सदस्यों की पहरावनियों पर पाबंदी लगाई गई। दुल्हा, माता, पिता के कपड़े ही पहरावनी में दिए जाएंगे। तहसील अध्यक्ष प्रहलाद जाट, महामंत्री राजकुमार को बनाया गया। रामगंजमंडी और भवानीमंडी तहसील अध्यक्ष की नियुक्ति 12 अप्रैल को रामगंजमंडी के जामुनिया में होने वाली बैठक में होगी। 3 तहसीलों के 45 गांवों के सदस्य मौजूद थे।