- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Jci Kota Royal Celebrated Holi By Distributing Fruits
जेसीआई कोटा राॅयल ने फल वितरित कर मनाई होली
कोटा| शहर में मौसमी बीमारियों और कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता को देखते जेसीआई कोटा राॅयल द्वारा होली को अलग अंदाज मंे मनाया गया। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ रंग-गुलाल की जगह तिलक लगाकर तथा फल वितरित कर होली मनाई गई। जेसीआई कोटा राॅयल अध्यक्ष शलभ विजय ने बताया कि इसी क्रम में जेसीआई कोटा राॅयल टीम के सदस्य माला रोड स्थित मदर टेरेसा होम पहुंचे। यहां बुजुर्ग लोगों के साथ समय बिताया। खेल खेले और उन्हें फल वितरित किए। इस अवसर पर सचिव मोहित शर्मा, पंकज खंडेलवाल, पीयूष जैन व कपिल विजय अादि उपस्थित रहे।