ज्योतिबा फुले जयंती पर प्रतिभाओं का किया सम्मान
इटावा. ज्योतिबा फुले जयंती समारोह को संबोधित करते विधायक मीणा।
इटावा| महात्मा ज्योतिबा फूले जागृति मंच एवं माली समाज की ओर से रविवार को कस्बे में महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती, होली मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह बारां जिला प्रमुख नंदलाल सुमन की अध्यक्षता में हुआ।
मुख्य अतिथि विधायक रामनारायण मीणा रहे। समारोह में पीपल्दा तहसील कार्यकारिणी ने समाज के भामाशाहों व प्रतिभाओं का सम्मान किया। जिला प्रमुख सुमन ने कहा कि शिक्षा बिना समाज का विकास अधूरा है। आज के युग में हर क्षेत्र में शिक्षा की जरूरत है। नाथूलाल सैनी व जगदीश सैनी ने बालिका शिक्षा पर कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि चेयरमैन इटावा धर्मेंद्र आर्य, एसडीएम रामावतार बरनाला, चेयरमैन मांगरोल कौशल सुमन, बूढ़ादीत सरपंच भैरूलाल सुमन, ख्यावदा सरपंच मंजू सुमन, सविता देवी, नाथूलाल सुमन, गायत्री सैनी, लोकेश्वरी सुमन रही। इस दाैरान तहसील अध्यक्ष रघुनाथ सुमन, रामेश्वर सुमन, धर्मराज सुमन, रामरतन सुमन, प्रदीप सुमन, शंभूदयाल सुमन, सूरजमल सुमन, बुद्धिप्रकाश सुमन, रामेश्वर, वीरेंद्र, रमेश पटेल, घांसीलाल, सीताराम, महेंद्र सुमन, परमानंद सुमन, कवि भंवरलाल सुमन शामिल रहे। संचालन तेजकरण सुमन ने किया।