पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कनवास में निकाली कलश यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कनवास. कस्बे में रविवार को वाल्मीकि समाज की ओर से बाबा रामदेव मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर को चित्तौड़ाधाम कुंड से शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। शोभायात्रा में आगे घुड़सवार पताका लेकर चल रहे थे। बाबा रामदेव की प्रतिमा को घोड़ा बग्गी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया। युवक भजनों पर नाचते चल रहे थे। शोभायात्रा धुलेट चौराहा, सुभाष सर्किल से मुख्य बाजार होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। जहां समाज ने भामाशाह रिखबचंद जैन का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। चंपालाल बागोरा, परसराम खटीक का स्वागत किया। इसके बाद भंडारा कर रात्रि जागरण किया गया। कार्यक्रम में रामस्वरूप डंगोरिया, रेवड़ीलाल डंगोरिया, बंशीलाल डंगोरिया, मुकेश डंगोरिया, राकेश डंगोरिया, जगदीश डंगोरिया, पूरणमल डंगोरिया, रामभजन डंगोरिया, सुल्तान डंगोरिया, अमरलाल डंगोरिया भी शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...