- Hindi News
- National
- Pawta News Rajasthan News Kundla Villagers And Congressmen Expressed Happiness
कुंडला के ग्रामीणों और कांग्रेसियों ने जताई खुशी
कस्बे में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मेड इकाई अध्यक्ष सोनी लाल नागर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कांग्रेसियों ने विधानसभा इलाके में नई नगर पालिका पावटा प्रागपुरा घोषित होने पर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विधायक का आभार व्यक्त कर खुशी जताई।
गुलाबचंद खींची ने कहा कि विधायक इंद्राज गुर्जर के प्रयासों से मेड इलाके सहित पूरे विधानसभा इलाके में विकास के कार्य शुरू है। विधायक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा के लोगों को विराटनगर में सरकारी कॉलेज, पावटा प्रागपुरा में नगर पालिका सहित मेड कस्बे के 10 ग्राम पंचायतों के लोगों के लिए विराट नगर से चिली पीली मोड तक 30 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाने की घोषणा हो चुकी है। कांग्रेस के शासन में विधानसभा में विकास के कार्य होंगे।
महेश जोशी, मनोज कुमार ने बताया कि कार्यकर्ता राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। जिससे विधानसभा के लोगों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके। सरपंच कालूराम गुर्जर ने बताया कि विधानसभा में इलाके के लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। जिसका मेड सहित आसपास के दर्जनों ग्राम पंचायतों के लोगों को लाभ मिल सकेगा।
कांग्रेसियों ने बैठक में सड़क पानी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चर्चा कर अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्णय लिया।