- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News Lab Technician Found It Expensive To Complain About The Equipment And Regent
लैब टेक्निशियन को अवधिपार उपकरण व रिजेंट की शिकायत करना महंगा पड़ा
बीडीएम अस्पताल की लेबोरेट्री में अवधिपार उपकरणों व रिजेंट से हो रही जांच की शिकायत एक लैब टेक्नीशियन द्वारा किया जाना उस समय महंगा पड़ गया जब लैब स्टोर इंचार्ज ने शुक्रवार को उसके खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज करा दिया। दरअसल बीडीएम अस्पताल में लैब टेक्नीशियन महेश चंद गौड़ द्वारा
अवधिपार ब्लड सैंपल टयूब (पीटीआईएनआर जांच की वाॅयल) व रिजेंट दिखने पर इसकी शिकायत प्रबंधन को की थी। मामला मीडिया उजागर होने के बाद बीडीएम अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए टीम तो गठित कर दी लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा लैब को बिना सीज किए ही जांच करवाना अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान खड़े कर रहा है। शुक्रवार को लैब टैक्निशयन द्वारा अस्पताल के पीएमओ को इस मामले में लैब टैक्निशयन ने लिखित में पत्र देते हुए आगाह किया कि स्टोर इंचार्ज रामोतार चौधरी उसे झूठे एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहा है, बावजूद अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी। शुक्रवार दोपहर को स्टोर इंचार्ज रामोतार चौधरी ने लैब टैक्निशयन महेश चंद गौड ़ के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज करा दिया। ज्ञात हो कि 4 मार्च को बीडीएम अस्पताल में आए तीन मरीज पूजा, सुमन व मुरारीलाल के खून के सैपलिंग पीटी आईएनआर जांच की वायल में लिए गए लेकिन जिस वायल मे सैपलिंग ली जा रही थी वे तीनों ही सैपलिंग के उप करणो की एक्सपायर अवधि नवंबर 2019 थी। यह जांच हॉर्ट डिजीज के लिए की जाती है। ऐसे में हॉर्ट मरी जो की जांच अवधिपार उप करणो में किया जाना हॉर्ट जैसी बीमारी के मरी जो के जीवन से खिलवाड़ करने जैसा था। इसी प्रकार बीडीएम अस्पताल में प्रतिदिन 20-24 व मरी जो की पीलिया रोग की जांच होती है। इस रोग में मरीज के ब्लड का सैंपल लेकर रिजेंट के माध्यम से जांच करनी होती है। लेकिन ये रिजेंट (ब्लूरिबन) भी अवधिपार ही है। इस जांच किट में 3 अलग अलग रिजेंट होती है। इन तीनों ही रिजेंट की एक्सपायरी दिनांक जनवरी 2020 लिखी हुई थी। हालांकि बीडीएम अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित की गई।
अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में एक और होमगार्ड जवान गिरफ्तार
शाहपुरा|जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम के सदस्य बन अफीम सप्लायर के बेटे का अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में शाहपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरोह में शामिल एक और होमगार्ड के जवान तथा फिरौती का मामला दर्ज करवाने वाले परिवादी रामदेव को भी अवैध रुप से अफीम की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उक्त मामले में अब तक तीन होमगार्ड के जवानों सहित छह सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अफीम सप्लायर रामदेव के बेटे का अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को शाहपुरा कस्बे के वार्ड 20 निवासी बसंत सैनी, वार्ड 3 निवासी जितेन्द्र कुमार गुर्जर, वार्ड 15 निवासी जसविन्द्र उर्फ बंटी सिक्ख, लेटकाबास निवासी कानाराम जाट व वार्ड 8 निवासी हरीश गुर्जर को गिरफ्तार किया था।
जबकि फरार आरोपित होम गार्ड जवान कस्बे के सेडकाबास निवासी महावीर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपितों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। इनसे फिरौती वसूलने के और भी कई मा मलें खुलने की संभावना है।
पुलिस ने बताया कि अजीतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किशोरपुरा निवासी रामदेव ने 8 मार्च को थाने में बेटे के अपहरण एवं फिरौती की राशि वसूलने का मामला दर्ज करवाया था।थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पुलिस रिमांड पर है। इनसे कई और वारदातें खुलने की संभावना है। पुलिस ने आरोपितों के पास से फिरौती की दो लाख की राशि बरामद करने के साथ ही घटनाक्रम में उपयोग में ली कार भी जब्त की है।
परिवादी रामदेव करता था अफीम की सप्लाई: थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति साईवाड़ मोड के पास साधुओं को अफीम बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मुखबीर की ओर से बताए आधार पर संबंधित व्यक्ति को पकड़ा तो परिवादी रामदेव निकला। पुलिस ने अवैध रुप से मादक पदार्थ बेचने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर 150 ग्राम अफीम बरामद किया।
सरसों की फसल के बीच अफीम की खेती, 4530 पौधे जब्त, किसान फरार
दूदू|थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारिया में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ कर 4530 अफीम के पौधों को जब्त किए हैं। पुलिस ने खेत से पौधे उखाड़ कर जब्त कर लिए। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक जयपुर शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि मादक पदार्थ उत्पादन एवं तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दूदू थाना क्षेत्र में भी ऐसे अपराध पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर दूदू थाना अधिकारी सुरेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में शामिल सिपाही सांवर मल को दूदू थाना क्षेत्र के कचनारिया गांव में अफीम की खेती होने की जानकारी मिली इस पर टीम ने शुक्रवार को कचनारिया गांव में दबिश देकर गेहूं व सरसों की फसल के बीच में अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया । वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही खेत मालिक रामजीलाल पुत्र जगदीश जाट निवासी कचनारिया फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।
थानाधिकारी सुरेश यादव, उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक कश्मीर सिंह, सिपाही सांवरमल, कमलेश, विनोद, सायरमल, सुमन व मेवाराम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।