- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Lalit Kumar Soni Wins Air Cooler In Run Win Win Crores Prize Competition
रन बनाओ-जीतो करोड़ों के इनाम प्रतियोगिता में ललित कुमार सोनी ने जीता एयर कूलर
सांभरलेक ग्रामीण| दैनिक भास्कर के द्वारा चलाई गई रन बनाओ-जीतो करोड़ों के इनाम प्रतियोगिता के तहत सांभरलेक निवासी ललित कुमार सोनी एयर कूलर के विजेता बने हैं। मां शाकंभरी न्यूज पेपर एजेंसी सांभरलेक के मुकेश शर्मा ने बताया कि दैनिक भास्कर जयपुर कार्यालय से पाठक को एयर कूलर मिलने के बाद पाठक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दैनिक भास्कर के नियमित पाठक ललित कुमार सोनी ने बताया कि दैनिक भास्कर के लंबे समय से नियमित पाठक हैं। इसके अलावा दैनिक भास्कर में सदैव विश्वास रखा। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और सामान्य ज्ञान से जुड़ी अनेक ताजा खबरें व विषय वस्तु प्रकाशित की जाती है, जिन्हें नियमित देखता हूं। इस दौरान दैनिक भास्कर के एसएमडी मुकेश कुमार शर्मा भी मौजूद थे।
किसानों को बताए जैविक खेती के गुर
बूज/मानोता बूज| ग्राम पंचायत के गांव जगमालपुरा में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती पर कृषक प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र के तीन दर्जन से भी अधिक किसानों ने भाग लिया है। सहायक कृषि अधिकारी वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि कृषकों को आधुनिक खेती एवं जैविक विधि से कीट नियंत्रण के बारे मे जानकारी दी गई। कृषि अनुसंधान अधिकारी विनोद कुमार ने कृषकों को जैविक खेती की वर्तमान में आवश्यकता व उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। व्याख्याता के.सी.गुप्ता ने वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता व भूमि सुधार में इसकी उपयोगिता के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी सीताराम शर्मा ने कृषकों को जैविक उत्पाद बनाने की विधि के बारे में बताया। प्रशिक्षण में कृषि पर्यवेक्षक घनश्याम प्रसाद, देवीप्रसाद मीना, कैलाश चंद शर्मा, अनिल मीना, बाबूलाल हरसोलिया, ताराचंद मीना व कृषक उपस्थित रहे।
पोषण पखवाड़े में निकाली साइकिल रैली
धौला| अर्जुनपुरा में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को साइकिल रैली निकाली और पोषण चौपाल लगाई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष शर्मा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा 22 मार्च तक बाल विकास विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। जिसमें हर दिन अलग-अलग गतिविधियां कराई जाती है। शनिवार को साइकिल रैली,पोषण चौपाल, गृह भ्रमण तथा साफ सफाई के बारे में बताया गया। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, एएनएम, सहायिका, किशोरी, बालिका आदि ने भाग लिया।
बीकॉम प्रथम की कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा कल से
कोटपूतली| एलबीएस पीजी कॉलेज में बीकॉम पार्ट प्रथम कम्प्यूटर विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होंगी। प्राचार्य प्रो हेमराज मीणा ने बताया कि परीक्षार्थी अपना बैच नंबर एवं समय सारिणी महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर देख सकते है। परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र राजस्थान विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर साथ लाना होगा।