- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Latina Student From Germany Tested Negative For Corona Virus Found Negative
जर्मनी से लाैटी छात्रा की कोरोना वायरस की जांच, निगेटिव पाई गई
कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के बावजूद रावतभाटा में भी सतर्कता बरती जा रही है।
परमाणु बिजलीघर कॉलोनी में जर्मनी से आई रावतभाटा की छात्रा को खांसी, जुकाम अधिक होने पर कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया। जो जांच में नेगेटिव पाया गया। इसके अलावा एक ओर व्यक्ति को कई दिनों तक खांसी, जुकाम होने पर जांच के लिए कोटा ले जाया गया। यह व्यक्ति पंजाब से आया था। पूर्व में स्वाइनफ्लू की जांच कराई गई थी, वह नेगेटिव मिली थी। परमाणु बिजलीघर कॉलोनी में किसी भी समारोह, कार्यक्रम की अब अनुमति अगले आदेश तक नहीं दी जाएगी। परमाणु बिजलीघर के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे है। जिसमें समूह में एकत्रित होने के लिए मनाही है।
इधर, सरकारी अस्पताल में जांच के लिए कई पहुंचे
कोरोना वायरस के डर से लोग अब मामूली खांसी, जुकाम होने पर भी सरकारी अस्पताल में पहुंच रहे है। प्रभारी डॉ. अनिल जाटव ने बताया कि आम दिनों से मरीज अधिक थे। उन्होंने कहा कि मामूली खांसी,जुकाम होना कोरोना वायरस नहीं है। इसकी अलग हिस्ट्री है। लक्षण पाए जाने पर ही इसकी जांच कराई जाएगी। सरकारी अस्पताल में एक युवती पहुंची, उसने कहा कि मुझे कोरोना वायरस बताया गया है, लेकिन जांच में वह सही नहीं पाया गया।
रावतभाटा। रैफरल अस्पताल में कोरोना वायरस के चलते लगी मरीजों की भीड़।