लो फ्लोर बस हुई खराब, यात्री परेशान
जयपुर चौमू राजमार्ग पर टांटियावास टोल प्लाजा के पास चौमू से जयपुर की ओर जा रही एक लो फ्लोर बस बीच रास्ते में खराब हो गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार बुधवार को सवेरे एक लो फ्लोर बस चौमू से जयपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान टोल पार करते ही अचानक बस खराब होकर राजमार्ग खड़ी हो गई। जिससे बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से यात्रा करनी पड़ी। जिससे यात्रियों सहित महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजावास. जयपुर चौमू राजमार्ग पर टोल प्लाजा पर खराब हुई बस व परेशान होते यात्री।