पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pawta News Rajasthan News Maharana Pratap Colony Of Pavota Will Be Bright In The Night

पावटा की महाराणा प्रताप कालोनी अब रात को रहेगी जगमग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे की महाराणा प्रताप कालोनी व तहसील कालोनी में अब रात के अंधेरे में आवागमन नही
करना पडेगा।

पंचायत प्रशासन ने 800 मीटर बिजली केबल डलवाकर ओर पोल खिचवाते हुए रोडलाइटें चालू करा दी गई है। जिससे इन कॉलोनियों में आने-जाने वाले लोगों को अब रात को कोई परेशानी नही होगी। कॉलोनी में रहने वाले लुहार व वार्डवासियों ने बताया वार्ड में रोडलाइट नही होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता था। जिससे लोगों का रात के समय आवागमन करना दुविधा भरा साबित होता था। वार्डवासियों ने की समस्या को देखते हुए सरपंच उर्मिला अग्रवाल व सरपंच प्रतिनिधी निर्मल पंसारी ने तहसील भवन से महाराणा प्रताप कालोनी की ओर तक रोडलाइट चालू कराने का कार्य शुरू कराया। सरपंच ने बताया कि रोडलाइट चालू कराने के लिए करीब 800 मीटर बिजली केबल डलवाकर एवं पोल लगाये गए। इस दौरान सुनील पचलंगिया, पावटा ग्राम पंचायत बिजली कर्मचारी विनोद यादव आदि ने सहयोग दिया।

पावटा|महाराणा प्रताप कॉलोनी में रोडलाइट की केबल डालते हुए।
खबरें और भी हैं...