पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Itawah News Rajasthan News Mahendra And Aarti Beat The Patriotic Song Pratiyagita

देशभक्ति गीत प्रतियाेगिता में महेंद्र और आरती ने बाजी मारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर कलेक्टर ओम कसेरा के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की श्रंृखला में शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कसार में गांधी भजन, देशभक्ति गीत की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयोजक पंचायत समिति लाडपुरा के प्रगति प्रसार अधिकारी महेश कुमार बैरवा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य परवीन हाड़ा अाैर ग्राम पंचायत के कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम में कसार, रानक्याखेड़ी, ढाणी कसार विद्यालयों के 25 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियाेगिता में बालक वर्ग में प्रथम महेंद्रसिंह, द्वितीय अनिल व तृतीय सोमदत्त रहे। बालिका वर्ग में प्रथम आरती, द्वितीय जिया भील अाैर तृतीय परवीना रही। विजेता बच्चों को पारितोषिक दिया गया।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर हुआ कार्यक्रम: इटावा. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खोड़ावदा में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर कार्यक्रम कार्यवाहक प्रधानाचार्य तेजकरण सुमन की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम रामावतार बरनाला ने महात्मा गांधी की जीवनी पर विचार व्यक्त किए आैर देश में व्याप्त समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को गांधीजी के आदर्शों को अपनाने एवं लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने पर जोर दिया। छात्राओं ने गांधीजी पर आधारित गीत एवं भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में मोहम्मद हुसैन, शहजाद आसगान, पालिका ईओ जितेंद्र पारस, हंसराज मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विनोद परालिया, धर्मराज सुमन, राजेन्द्र कुमार जैन, अशोक कुमार महावर, शमीम बानो, वसीम खान, कौशल नागर, शिमला कुमारी, नंदकिशोर मालव, विपिन जैन, सचिव मीना राठौर, वार्डन शाइस्ता परवीन, रेखा शर्मा, मंजू साहू शामिल रही। संचालन ब्रजेश महावर ने किया।

इटावा. जयंती कार्यक्रम में शामिल एसडीएम तथा अन्य अधिकारी।

मंडाना. राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती पर प्रतियोगिता में भाग लेते स्टूडेंट्स।
खबरें और भी हैं...