पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phulera News Rajasthan News Mahfil E Saman Qawwali39s Presentations Appealed At Annual Urs Fair

सालाना उर्स मेले में महफिल-ए-समां, कव्वालियों की प्रस्तुतियों ने मन माेहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के रेलवे अजमेरी गेट के पास स्थित हजरत लौटनशाह बाबा की मजारे शरीफ पर को सालाना उर्स मुबारक मेले का आयोजन सैय्यद लौटनशाह बाबा इन्तेजामिया उर्स कमेटी के तत्वावधान में हुआ।

सैय्यद लौटनशाह बाबा की मजार पर प्रात: 7 बजे मजारे शरीफ पर कुरानख्वानी के बाद दोपहर 2 बजे चादर शरीफ मदरसा नूरे अहमदिया बाजार से मुख्य बाजार से रवाना होती हुई शाम 4 बजे मदरसा तालिमुल इस्लाम, ढाणी कारीगरान से होते हुए मजारे अकदम पर पहुंची। सांभर दरगाह के खादिम अल्ताफ हुसैन, जाकिरभाई, अशफाकभाई, निसार भाई व टीम के द्वारा मजारे शरीफ पर चादर चढ़ाई गई। रात 9 बजे महफिले-कव्वाली कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें हाजी सुफी सुबरात मोहम्मद, हाजी माे. नौशाद, मकदूम शाह बाबा के खादिम ने शिरकत की। महफिले-ए-समां में कव्वाल हामिद साबरी व पार्टी के द्वारा शानदार कव्वालियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। इसके बाद कव्वाल नौशाद शोला ने तेरे दिल ने पुकारा अली-अली व अल्लाह तेरी रहमत ऐसी बनी रहे जैसे बेहतरीन नगमों ने समां बांध दिया। सैय्यद लौटनशाह बाबा इन्तेजामिया उर्स कमेटी ने कव्वाल नौशाद शोला को दस्तारबंदी कव्वाल घोषित किया। सैय्यद लौटनशाह बाबा के दरबार में हिन्दू-मुस्लिम लोग मिलकर कार्य करते हैं, जो अपने-आप में एक मिसाल है। कार्यक्रम का समापन रसूमात कुल शरीफ के साथ किया गया। फुलेरा थानाप्रभारी सुरेन्द्रसिंह, जीआरपी थानाप्रभारी दशरथ सिंह, आरपीएफ थानाप्रभारी कविता यादव व टीम शांति व्यवस्था के लिए मुस्तैद रही। रजा मोहम्मद मंसूरी, डा. अविनाश दाघीच, सदर अब्दुल लतीफ कुरैशी, शोएब गौड़, गुलाम सादिक मंसूरी, माे. हुसैन मनिहार, सद्दाम हुसैन अब्बासी, शफी मोहम्मद अब्बासी, मोहम्मद इरफान, रहीस मोहम्मद अब्बासी, अब्दुल शकुर अब्बासी, अब्दुल अजीज पानडडिया, शिवचरण सैनी, नरेन्द्र मोहन साहू, प्रमोद मीणा, खादिम अब्दुल शरीफ शाह, डाॅ. गणेश दाघीच, निर्मल शर्मा सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

पार्टी के द्वारा शानदार कव्वालियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। इसके बाद कव्वाल नौशाद शोला ने तेरे दिल ने पुकारा अली-अली व अल्लाह तेरी रहमत ऐसी बनी रहे जैसे बेहतरीन नगमों ने समां बांध दिया। सैय्यद लौटनशाह बाबा इन्तेजामिया उर्स कमेटी ने कव्वाल नौशाद शोला को दस्तारबंदी कव्वाल घोषित किया। सैय्यद लौटनशाह बाबा के दरबार में हिन्दू-मुस्लिम लोग मिलकर कार्य करते हैं, जो अपने-आप में एक मिसाल है। कार्यक्रम का समापन रसूमात कुल शरीफ के साथ किया गया। फुलेरा थानाप्रभारी सुरेन्द्रसिंह, जीआरपी थानाप्रभारी दशरथ सिंह, आरपीएफ थानाप्रभारी कविता यादव व टीम शांति व्यवस्था के लिए मुस्तैद रही। रजा मोहम्मद मंसूरी, डा. अविनाश दाघीच, सदर अब्दुल लतीफ कुरैशी, शोएब गौड़, गुलाम सादिक मंसूरी, माे. हुसैन मनिहार, सद्दाम हुसैन अब्बासी, शफी मोहम्मद अब्बासी, मोहम्मद इरफान, रहीस मोहम्मद अब्बासी, अब्दुल शकुर अब्बासी, अब्दुल अजीज पानडडिया, शिवचरण सैनी, नरेन्द्र मोहन साहू, प्रमोद मीणा, खादिम अब्दुल शरीफ शाह, डाॅ. गणेश दाघीच, निर्मल शर्मा सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

फुलेरा ग्रामीण | कव्वाल नौशाद शोला प्रस्तुित देते हुए।
खबरें और भी हैं...