- Hindi News
- National
- Sultanpur News Rajasthan News Mandana And Khairula Discuss Development Works In Gram Sabha
मंडाना और खैरूला की ग्रामसभा में विकास कार्यों पर चर्चा
सरपंच बबली मीणा की अध्यक्षता में विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह पंचायत समिति लाडपुरा के आदेशानुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्रामसभा में पंचायत प्रसार अधिकारी महेश चंद बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी नंदकिसोर नागर, उपसरपंच रामदयाल गुर्जर व सभी वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम सभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 15 वे वित्त आयोग के अनुसार कार्यो के सम्मिलित करने काे कार्य योजना के प्रस्ताव लिए गए। इसमें वार्ड पंचो व ग्रामीणों ने अपने वार्ड की प्रमुख समस्याओं इंटरलॉकिंग नाली निर्माण व बोराबास पदमपुरा योजना की छूटी हुई गलियों में पाइप लाइन डलवाने, रोड लाइट लगवाने, बोरवेलो में पानी की नई मोटरें डलवाने अादि के प्रस्ताव लिए गए।
सुल्तानपुर. ग्राम पंचायत खेरूला में सरपंच बृजराज मीणा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। ग्राम सभा में ग्रामीणों द्वारा कई प्रकार की समस्याओं से पंचायत कोरम को अवगत करवाया गया। सरपंच ने जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी पुष्पेश शर्मा, नरेगा सहायक सुनीता मेघवाल, सामाजिक कार्यकर्ता हरिकृष्ण मालव, महेंद्र गौतम समेत कई वार्ड पंच व ग्रामीण मौजूद रहे।
मंडाना. पंचायत में ग्रामसभा के दौरान चर्चा करते जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी।