पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Itawah News Rajasthan News Many Organizations Pledge To Play Dry Holi In Etawah

इटावा में कई संगठनों ने लिया सूखी होली खेलने का संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाने के लिए तैयारियां जारी है। नगर में अबीर-गुलाल की दुकानें सज चुकी है। मंदिरों पर फागोत्सव मनाए जा रहे हैं। सोमवार को हाट मैदान, रामलीला मैदान, कोटा रोड़ सहित कई स्थानों पर रात को होलिका दहन किया जाएगा।

वहीं इस बार मंगलवार को धुलंडी के दिन क्षेत्र के अधिकांश लोग गुलाल-अबीर से सूखी होली खेलकर लाखों लीटर पानी की बचत करेंगे। इससे होली में फिजूल खर्च होने वाले लाखों लीटर पानी से कई लोगों की प्यास बुझ सकेगी। कई संगठनों ने सूखी होली खेलने का संकल्प लिया। आस्था कॉलेज निदेशक कमलेश दायमा, आराधना कॉलेज निदेशक कांताप्रसाद मीणा, औकेंद्र चौधरी, अरावली कॉलेज निदेशक कपिल चौधरी ने बताया कि इस बार कॉलेज स्टॉफ सहित विद्यार्थी सूखी होली खेलेंगे। जिससे पानी की बचत होगी।

ब्लॉक सीएचएमओ डाॅ. कमल कुमार मालव ने बताया कि रंगों में कई तरह के केमिकल मिले होने से त्वचा को नुकसान होता है, लेकिन सूखी होली खेलने से जहां स्वास्थ्य की रक्षा हो सकेगी वहीं लाखों लीटर पानी भी बचेगा। होली पर केमिकल और दानेदार रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगाें का इस्तेमाल किया जा सकता है। वनस्पति शास्त्र में इन प्राकृतिक रंगाें को बनाने के लिए विधि बताई हुई है। पलाश के फूलों से केसरिया रंग बनाया जाता है।

गणेशगंज. कस्बे में सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा। यहां पर युवा मंडल की ओर से होली दहन कार्यक्रम हाेगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रिंकू मीणा होंगे। कार्यकारिणी के सदस्यों ने बताया कि होलिका दहन के साथ रंगारंग कार्यक्रम में कलाकार पन्या सेपट, सिंगर लखन भारती प्रस्तुति देंगे। उधर, कस्बे में हाेली पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। बाजार में रंग-गुलाल, अबीर की दुकानें सजी हुई है। लोगों ने रविवार को इनकी खरीददारी की। यहां सोमवार के शुभ मुहूर्त में होली दहन किया जाएगा। वहीं मंगलवार को धुलंडी मनाई जाएगी। दैनिक भास्कर के आह्वान पर कस्बे सहित क्षेत्र में कई लोगों ने सूखी होली खेलने का संकल्प लिया है।

गोदल्याहेड़ी. कस्बे सहित क्षेत्र में सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा और मंगलवार को धूलंडी मनाएंगे। जाखोड़ा में डेरू माता नवयुवक मंडल की ओर से होलिका दहन किया जाएगा। हरीश नागर ने बताया कि 21 फीट ऊंचाई की होलिका बनाई है। इसका दहन सोमवार रात आठ बजे किया जाएगा।

मंडाना. कस्बे सहित आसपास गांवाें में साेमवार काे हाेलिका दहन किया जाएगा। मंगलवार काे एक दूसरे काे रंग गुलाल लगाकर धुलंडी मनाई जाएगी। कस्बे में होलिका दहन की तैयारियां गत दिनों से ही चल रही है।

टाकरवाड़ा. क्षेत्र में होली की तैयारियां जोरों पर है। सोमवार को विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। मंगलवार को गुलाल-अबीर से धूलंडी खेली जाएगी।

अयाना. मन्दिर पर होली उत्सव मनाती महिलाएं।

गोदल्याहेड़ी. जाखोड़ा में होलिका दहन की तैयारी।

इटावा. होली पर्व पर सजी गुलाल-अबीर की दुकान। इस बार सूखी होली खेलकर पानी बचाने का संदेश देंगे लोग।
खबरें और भी हैं...