मीन मलमास शुरू, नहीं होंगे मांगलिक कार्य
मीन मलमास शनिवार से शुरू हो गया है। इस दिन से सूर्य के गुरू बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर गए। इससे मीन मलमास शुरू गया जो 13 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इसके कारण एक माह के लिए शहनाई यों की गूंज थम जाएगी। पंडित अनुज शास्त्री ने बताया कि शनिवार से 13 अप्रैल तक सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से मीन मलमास रहेगा। इस दौरान शादी ब्याह आदि मांगलिक कार्य नही हो सकेंगे। पंडित शास्त्री ने बताया कि 13 अप्रैल को रात 8 बजकर 21 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो कि उच्च राशि है। इसके साथ ही विवाह एवं मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे। इसके बाद एक जुलाई से देवशयनी एकादशी से देव सो जाएंगे। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी को देव उठेंगे। इस दौरान करीब पांच माह तक फिर मांगलिक व शुभ कार्य वर्जित रहेेंगे। देवउठनी एकादशी से शहनाइयां बजनी शुरू हों जाएंगी। साल के अंत में 15 दिसंबर से धनु मलमास लग जाएगा। पंडित शास्त्री ने बताया कि इस साल चातुर्मास करीब पांच माह का होगा। चातुर्मास के दौरान ही पुरुषोत्तम मास आएगा। इससे चातुर्मास 118 दिन की बजाए 138 दिन का रहेगा। दो अश्विन माह होंगे। पुरुषोत्तम मास 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक रहेगा।
किस माह में कितने होंगे विवाह मुहूर्त
अप्रैल में 6 दिन, 16,17,20,25, 26 व 27 अप्रैल, मई में 15 दिन 2,4,5,6,10,13,14,15,17,18,19,23,24,29 मई, जून में 8 दिन 13 से 16 जून तक, 27 से 30 तक तक, नवंबर में 3 दिन, 25, 26 व 30 नवंबर, दिसंबर 5 दिन, 1, 7, 9, 10, 11 दिसंबर को विवाह मुहूर्त है।