पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मीणा समाज ने की मत्स्य जयंती पर चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडाना. मत्स्य जयंती मनाने को लेकर मीणा समाज की बैठक हुई। इसमें मत्स्य जयन्ती के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।

प्रवक्ता भगवतीप्रसाद मीणा ने बताया की बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष ब्रह्मानंद मीणा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 मार्च को रामायण पाठ सुबह 8 बजे शुरू किया जाएगा और 28 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकली जावेगी। शोभायात्रा के बाद रामायणजी की पूर्णाहुति व हवन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा होंगे। अध्यक्षता आरडी मीणा करेंगे। विशिष्ट अतिथि संभागीय अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा होंगे।

बैठक में छोटूलाल मीणा, गिरिराज मीणा, बाबूलाल मीणा, शंकरलाल मीणा, पानाचंद मीणा शामिल थे।
खबरें और भी हैं...