पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Mehndi Rangoli Painting Competition On Women39s Day

महिला दिवस पर मेहंदी, रंगोली, चित्रकला की प्रतियोगिता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंदवाजी | पुरस्कृत करते हुए

चंदवाजी / अचरोल| कस्बा के आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेहंदी, रंगोली, चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिता कार्यकर्ता बीना पारीक की अध्यक्षता में हुई। इसमें विजेता रही छात्राओं व महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यकर्ता बीना पारीक ने कहा गया कि महिला सशक्त तभी बन सकती है जब वह सामाजिक कार्य में भागीदारी निभाते हुए अच्छा कार्य करें। मेहंदी प्रतियोगिता में पूजा शर्मा, शबाना बानो विजयी रही, रंगोली प्रतियोगिता में सीमा कंवर, ललिता शर्मा, सुमन शर्मा विजयी रही, चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा हलदुनिया विजयी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीना पारीक, आशा सहयोगिनी, सुनीता शर्मा, सुमन वर्मा ने प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

धौला/भानपुर कलां| ग्राम भावगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें भावगढ़ की जागरूक महिला मौसमी देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। महाराजा सूरजमल जागरूक समिति के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जाट महिला दिवस पर एक नई पहल को लेकर जात पात के भेदभाव से ऊपर उठकर महिलाओं को एक साथ संगठित होने का संदेश दिया एवं बावरिया समाज की महिला को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान देकर सभी महिलाओं ने उनका स्वागत किया।
खबरें और भी हैं...