- Hindi News
- National
- Phulera News Rajasthan News Memorandum Given For Cancellation Of Nomination On Public Pond
सार्वजनिक तालाब पर नामांतरण निरस्त कराने के लिए दिया ज्ञापन
फुलेरा|ग्राम पंचायत शार्दुल पुरा के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को अलग-अलग ज्ञापन देकर पंचायत के ही गांव मातेड़ा स्थित सार्वजनिक तालाब पर हल्का पटवारी व सरपंच द्वारा चैनपुरा ग्राम निवासी भंवरलाल जाट पुत्र भैंरू लाल व हरलाल पुत्र कल्याण के नाम नामांतरण खोले जाने पर विरोध जताते हुए नामांतरण को निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया है कि ग्राम मातेड़ा का तालाब जो की खसरा नम्बर 132/12 पर करीब 10 बीघा में फैला हुआ है। इस तालाब में वर्षों से गांव के पशु पानी पीकर प्यास बुझाते आ रहे है, लेकिन पटवारी व सरपंच ने गलत तरीके से दूसरे गांव के लोगों के नाम नामांतरण खोल दिया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव वालों ने इसी तरह राज्य के मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर काने भी ज्ञापन की प्रति प्रेषित कर नामांतरण निरस्त कराने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीण जगदीश, मोहन, हरिनारायण, बन्नाराम, छोगाराम, लक्ष्मण गुर्जर, झुंथाराम, रामस्वरूप, कान्हाराम, रामेश्वरलाल जाट, बद्रीनारायण, सुखलाल, पांचूलाल, ओमप्रकाश, मोहनलाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।