पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Memorandum Given To Chief Minister Demanding Increased Dearness Allowance

बढ़ा महंगाई भत्ता देने की मांग मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतभाटा। राज्य कर्मचारियों को 5 प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ते का भुगतान शीघ्र कराने, एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार नारायणलाल गोस्वामी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार ने माह जुलाई 2019 से ही कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।

राज्य कर्मचारियों एवं राजस्थान सरकार के मध्य पूर्व हुए समझौते के तहत जब जब केंद्र में वेतन, भत्ता बढेगा, राजस्थान में भी उसी अनुरूप बढ़ा हुआ वेतन,भत्ता लागू किया जाएगा। उक्त समझौते के तहत राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ी हुई महंगाई भत्ते की 5 प्रतिशत की किश्त का भुगतान तुरंत किया जाना था। समझौते से लेकर आज तक राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में अनुमोदन कर तुरंत भुगतान का आदेश प्रदान करती आई है। वर्तमान सरकार ने उक्त परंपरा को तोड़कर महंगाई भत्ते को देने के लिए बजट सत्र में आप स्वयं ने प्रस्ताव रखा वो भी अस्पष्ट है। वित्त विभाग मुख्यमंत्री के पास होते हुए भी इस पर भी वित्त विभाग द्वारा बिल पारित करने पर रोक लगाने से राजस्थान के कर्मचारियों में आशंका एवं असंतोष व्याप्त है। इस प्रकार से भुगतान पर रोक लगाना खेदजनक है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय मुख्यमंत्री ने केंद्र के अनुरूप जुलाई 2019 से बढ़े महंगाई भत्ते का नकद भुगतान करने का आदेश देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष कमलेशकुमार धाकड़, उपाध्यक्ष नानूराम अहीर, मंत्री श्यामलाल मालव सहित शिक्षक मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...