श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 300 रुपए की जाएगी
राजस्थान में श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई जाएगी और इसे 300 रुपए किया जाएगा। इसके लिए श्रम विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। राजस्थान में अभी न्यूनतम मजदूरी 225 रुपए है, जबकि राजस्थान के सीमावर्ती राज्यों में न्यूनतम मजदूरी यहां से ज्यादा है। ऐसे में सीमावर्ती जिलों के श्रमिक इन राज्यों में मजदूरी के लिए जा रहे हैं। राजस्थान के न्यूनतम मजदूरी सलाहकार मंडल की बैठक में अध्यक्ष और श्रम विभाग के शासन सचिव नीरज के पवन ने श्रम विभाग के अधिकारियों से कहा है कि मजदूरी बढ़ाने की तैयारी तेजी से करें।