पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangod News Rajasthan News Morak Village Sarpanch Said Model Schools Will Be Opened Gram Panchayat Will Give Free Land

मोड़क गांव सरपंच बोलीं- मॉडल स्कूल खोलेंगे, ग्राम पंचायत देगी निशुल्क भूमि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोड़क स्टेशन. पदभार समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं।

मोड़क स्टेशन. पूर्व सरपंच पति ने वर्तमान सरपंच प|ी को कार्यभार सौंपा तो मौजूद अतिथि हंसी नहीं रोक पाए।

मोड़क स्टेशन। मोड़क गांव की सरपंच कैलाश बाई ओरा के पदभार ग्रहण समारोह में 3 विधायकों और एक पूर्व विधायक ने भाग लिया। कस्बे में आयोजित समारोह की अध्यक्षता भाजपा देहात ज़िला अध्यक्ष मुकुट नागर ने की। वहीं मुख्य अतिथि विधायक मदन दिलावर रहे। विशिष्ट अतिथियों में खानपुर विधायक नरेंद्र नागर, मध्यप्रदेश के गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, सांगोद के पूर्व विधायक हीरालाल नागर और अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समंदर पटेल रहे।

समारोह में सरपंच कैलाश बाई ओरा का कस्बे में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला गया। उसके बाद उनके पति पूर्व सरपंच राजकुमार ओरा ने वर्तमान सरपंच उनकी प|ी कैलाश बाई ओरा को पदभार सौंपा। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने भी सरपंच का स्वागत किया। मोड़क गांव सरपंच के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे अतिथियों ने कहा कि पूर्व में राजकुमार ओरा के कस्बे में करवाए विकास कार्यों को देखते हुए जनता ने उनको दोबारा मौका दिया और उनकी प|ी को भारी बहुमत से जीता कर सरपंच बनवाया है। अब उनकी जिम्मेदारी है कि शेष बचे हुए कामों को करवाएं और जनता को राहत पहुंचाएं।

इस अवसर पर सरपंच कैलाश बाई ओरा ने कहा कि वो कस्बे में मॉडल स्कूल बनवाना चाहती हैं। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। इसके लिए पंचायत निशुल्क भूमि का आवंटन करेगी। मॉडल स्कूल बनने के बाद क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी। सरपंच ने विधायक मदन दिलावर ने आग्रह किया कि वे सरकार और कलेक्टर से वार्ता कर मॉडल स्कूल में सहयोग करें। इस पर दिलावर ने कहा कि वे पूरा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र जैन, वार्ड पंच घनश्याम चीता, सूरज बामी, रामजानकी, मनीष ओरा, ज्योति बामी और इंद्रा बाई मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं...