पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Mr Glamor India Dipanshu Menaria Honored Bhajan Sandhya Organized

मिस्टर ग्लेमर इंडिया दीपांशु मेनारिया का किया सम्मान, भजन संध्या का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतभाटा। एसडीएम रामसुख गुर्जर सम्मान करते हुए।

रावतभाटा। दीपांशु मेनारिया का रावतभाटा पहुंचने पर हुआ सम्मान।

रावतभाटा। मिस्टर ग्लेमर इंडिया 2020 दीपांशु मेनारिया का खिताब जीतने के बाद रावतभाटा पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर दीपांशु के सम्मान में दशहरा रामलीला मैदान में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रामसुख गुर्जर सहित कस्बे के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। टीवी कलाकर मोहम्मद इकबाल मंसूरी उर्फ जूनियर अन्नू कपूर ने एक शाम हरि के नाम की शानदार प्रस्तुति दी।

भजनों की सुर सरिता में भाव विभोर हुए दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एसडीएम रामसुख गुर्जर ने सालासर बालाजी का भजन प्रस्तुत श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। तालियों के बीच दीपांशु मंच पर पहुंचे, तो शहर के लाडले बेटे को देखने के लिए श्रोता खड़े हो गए। दीपांशु ने कहा कि इस सफलता का श्रेय अपनी मां प्रतिभा और पिता मुकेश मेनारिया के साथ परिवारजनों के साथ रावतभाटा को दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने दादा दिवंगत रामेश्वरलाल मेनारिया का सपना पूरा करने के लिए वचन बद्ध है। वह अपनी हॉबी के लिए फ़िल्म लाइन में आए हैं। दीपांशु इस समय अक्षयकुमार सहित कुछ नामी कलाकारों के साथ फिल्म में काम कर रहे हैं। कुछ प्रादेशिक फिल्मों के ऑफर भी उन्हें मिल चुके है। जिनके बारे में फैसला अभी बाकी छोड़ा है। इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख लीला शर्मा, ब्राहाण समाज के केके दुबे, पार्षद डॉ.तन्वी शर्मा, रेखा लोधा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ममता गुर्जर, रमेश तिलवे, संतोष शर्मा, वंदना चौहान आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...