- Hindi News
- National
- Pawta News Rajasthan News Mrs Meeting At Pavta Chc Instructions To Start Parking Facility
पावटा सीएचसी में एमआरएस की बैठक, पार्किंग की सुविधा शुरू करने के निर्देश
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को विराटनगर विधायक इन्द्राज गुर्जर के मुख्य आतिथ्य व सीएचसी प्रभारी डाॅ.देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में एमआरएस की बैठक ली। विधायक गुर्जर ने कहा कि कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन जिम्मेदारी से करें क्याेंकि कर्मचारी होने के साथ एक इंसान भी होता है और उसमें इंसानियत जिन्दा रखते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने सीएचसी परिसर में भ्रमण करते हुए पार्क काे हरा भरा एवं इसके सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में जगह चयन करके वाहन पार्किंग की सुविधा चालू करने काे भी कहा।
विधायक ने निर्माणाधीन निशुल्क दवा वितरण केन्द्र का जायजा भी लिया। दवा भण्डार में सफाई नहीं होने व दीवारों से प्लास्टर झड़ने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए सीएचसी परिसर में सफाई रखने के निर्देश दिए। चिकित्सा प्रभारी डाॅ.देवेन्द्र शर्मा ने अस्पताल का आय व्यय का ब्याेरा दिया। एमआरएस में करीब 31 लाख रुपए होना बताया। डाॅ.सन्तोष वर्मा, डा.अशोक जाट ने सीएचसी कट को दुरुस्त करवाने के लिए विधायक से मांग की ताे उन्हाेंने जल्द एनएचएआई की बैठक बुलाकर पावटा सर्विस लेन व सीएचसी कट को ठीक करवाने की बात कही। सीएचसी डा.मुकेश गुर्जर व डा.अशोक जाट ने पावटा में प्रतिदिन औसतन 800 मरीजों की ओपीडी होना बताते हुए जगह अभाव में आ रही समस्या से निजात दिलाने के लिए नए ओपीडी कक्ष चालू करवाने की मांग रखी। विधायक गुर्जर ने 15 अप्रैल से पूर्व ही चिकित्सा मंत्री को बुलाकर उद्घाटन कराने की बात कही।
ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय सैनी ने विधायक से पावटा सीएचसी में मोर्चरी भवन, सोनाग्राफी मशीन की स्वीकृति दिलाते हुए चालू करवाने की मांग रखी। बैठक में डेन्टल एक्सरे मशीन व सीबीसी मशीन व सीएचसी परिसर में हो रहे गड्ढे में विधायक ने ग्राम पंचायत से मिट्टी भराव का प्रस्ताव सहित करीब 30 आवश्यक प्रस्ताव लिए। कम्पाउडर रंगलाल यादव, कैलाश यादव, कृपाशंकर शर्मा, लैब टैक्नीशियन रोशन लाल यादव, रवि जांगिड, कुलदीप मीणा, सुनील सक्सेना आदि मौजूद रहे।
पावटा| कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में एमआरएस की बैठक लेते विधायक इंद्राज गुर्जर।