- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Municipality Jen Honored For Outstanding Work
उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका जेईएन का सम्मान
शहर के वार्ड नंबर 12 मे शुक्रवार को शाहपुरा युवा विकास मंच के अध्यक्ष राजेश मंडोरा के नेतृत्व में शाहपुरा नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार जो नवाल का उत्कृष्ट कार्य के लिए अशोक स्तंभ, साफा व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद रमेश महंत ने की। विशिष्ट अतिथि शाह समाज के अध्यक्ष सदरू शाह,समाजसेवी प्रह्लाद सहाय सैनी, शिव नवयुवक मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोहरी लाल चावला व वार्ड अध्यक्ष सीताराम मेहरा आदि मौजूद रहे।