पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Viratnagar News Rajasthan News Naib Tehsildar And Kanungo Could Not Be Found Complainant Returned

नायब तहसीलदार व कानूनगो नहीं मिले, फरियादी बैरंग लौटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तूंगा| तूंगा उपतहसील कार्यालय में शाम 4 बजे तक अधिकारियों के सीट पर नहीं बैठने से बुधवार को दो एलडीसी के भरोसे उपतहसील होने से फरियाद लेकर आई जनता को बिना काम करवाये ही बैरंग लौटना पड़ा। लोगों ने प्रशासनिक कार्मिकों के प्रति गहरी नाराजगी जताई और विधायक को दूरभाष पर मामले से अवगत कराया। नायब तहसीलदार ने बस्सी में बैठक में भाग
लेने की बात कही है। ग्रामीणों ने बताया कि उपतहसील कार्यालय में अधिकारियों की उदासीनता के चलते आमजन को काम करवाने के लिए बार बार धक्के खाने पड़ते है। सरकार ने आमजन के हित में तूंगा में उपतहसील बनाकर जनता को राहत देने का प्रयास किया था, लेकिन जिम्मेदारों की लचर कार्यशैली के चलते समय पर
अधिकारियों के सीट पर नहीं मिलने से आमजन हैरान व परेशान है। राजस्व संबंधी कार्य के लिए जयपुर सहित दूरदराज इलाके से आए लोगों ने बताया कि कार्यालय पर नायब तहसीलदार राकेश जैन व ऑफिस कानूनगो सुरेश फौजदार के नहीं मिलने से बिना काम करवाए ही बैरंग लौटना पड़ा। कार्यालय पर मात्र दो बाबू जितेश व रामसहाय ही मौजूद रहे। अधिकारियों की उदासीनता से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।

तहसील में मीटिंग में गया था

तहसील में मीटिंग में था। तहसीलदार ने फसल खराबा को लेकर बैठक ली थी। ऑफिस कानूनगो फौजदार भी मीटिंग में थे। मेरे से क्या काम आ गया
राकेश जैन, नायब तहसीलदार तूंगा

हमारे लिए जनता के हित सर्वोपरि है। आमजन की समस्या का त्वरित समाधान करवाने के उपतहसील में अधिकारियों को नियमित बैठने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए जाएंगे।
लक्ष्मण मीना, विधायक बस्सी
खबरें और भी हैं...