पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manoharpur News Rajasthan News Nandki Nath Maharaj39s Lakki Mela Filled The Procession Was Taken Out

नंदीनाथ महाराज का लक्खी मेला भरा, निकाली शाेभायात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुम्भावास के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नंदीनाथ महाराज के धाम पर धुलंडी को मेला भरा जिसमें आसपास के सैकडों लोगों ने भाग लेकर पंगत प्रसादी ली। विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष जयराम पायला व किशन पायला ने बताया कि मेले में सुबह 9 बजे से ही लोगों आना शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिर परिसर में नंदीनाथ जी की फूल झांकी सजाई गई व जयराम इंद्रराज मासी, रोहिताश्व पायला, रामसिंह सूद व उनकी टीम ने सवेरे 9 बजे से सत्संग व भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मेले में आने जाने वालों व मंदिर में रात्रि विश्राम करने वाले लोगों के लिए उचित प्रबंध किए गए। मेले में चाट पकाैडी, चूड़ी, कास्टमेटिक्स, शीतल पेय अादि की तमाम दुकानें सजाई गई। इन पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले के दौरान दिनभर भंडारा चला जिसमें लोगों ने प्रसादी ली। मेले में बांस पर डिजाइन की गई लाठियां, बैंत भी खूब बिके। मेले में आसपास गांवाें के लोग आ सके इसके लिए मनोहरपुर- गठवाड़ी व छारसा मोड़ से बस की सुविधा की गई।

नंदीनाथ की झांकी ने मोहा मन: पहाड़ी पर बने नंदीनाथ मंदिर में नंदीनाथ महाराज की सजाई गई अनुपम झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा काे पान- पतासे चढ़ाएं व जाेत जलार्इ।

पूरा गांव नहीं खेलता है रंग: ओमप्रकाश ने बताया कि धुलंड़ी के दिन नंदीनाथ महाराज की मान्यता व मेला होने के कारण पूरे गांव में कोई रंग-गुलाल नहीं खेलता है। रंग लगाए हुए व्यक्ति को मेले में आने भी नहीं दिया जाता है।

इसी प्रकार कंडाधाम परमानंद महाराज के स्थान पर संत प्रहलाददासजी महाराज के सानिध्य में वार्षिक मेले व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दाैरान ग्रामीणों ने पवित्र कुंड में स्न्नान किया व प्रहलाददासजी की पूजाअर्चना की। मंदिर परिसर में भंडारे में लोगों ने पंगत प्रसादी ली। सत्ताईसा क्षेत्र के कई साधु संत मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...